फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Paper Solver gang caught a day before ALM exam in Hisar

हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये

Mon, 15 Nov 2021 12:28 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, हिसार
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 12:28 PM IST
सार

हिसार में एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही सॉल्वर गैंग पकड़ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। पुलिस ने तीन गैंग मेंबरों समेत चार लोगों को बिठमड़ा गांव से दबोचा है। एक आदमी को जेल भेज दिया गया है, बाकी आरोपी रिमांड पर हैँ। ये लोग पेपर पास करवाने के एवज में लाखों रुपये की वसूली करते थे। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Paper Solver gang caught a day before ALM exam in Hisar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के कई जिलों में रविवार को एएलएम का पेपर हुआ। ऐसे में कई शरारती तत्व बिना किसी मेहनत के पेपर पास होने के ख्वाब देख रहे थे। इनके मंसूबों पर हिसार पुलिस ने पेपर होने से एक दिन पहले ही पानी फेर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिसार के सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि हिसार के गांव बिठमड़ा निवासी तीन युवक कुछ युवकों को पेपर सॉल्व करवाने की तैयारी में हैं। ऐसे में सीआईए ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे तीनों को उनके घरों से ही राउंडअप कर लिया। पकड़ा गया एक युवक बिजली विभाग में लाइनमैन है। जानकारी मिली है कि दूसरे युवक का अपना व्यवसाय है व तीसरा प्राइवेट नौकरी करता है।  

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वालों से दिलवाते थे पेपर  
सीआईए के अनुसार परीक्षार्थी से मिलते-जुलते चेहरे वालों को परीक्षा में बैठाकर सरकारी नौकरी लगवाने का काम गिरोह करता था। पद के हिसाब से रेट तय होते थे। आरोपी 15 लाख रुपये तक परीक्षार्थियों से वसूलते थे। हिसार की सीआईए ने उकलाना के गांव बिठमड़ा से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, मोबाइल फोन, तीन लाख रुपये नकदी, एडमिट कार्ड, आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। मामले के संबंध में सीआईए ने उकलाना थाने में रामफल, जगदीश, राजेश, रामनिवास और कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो एडिट कर करते थे फर्जीवाड़ा
बिठमड़ा निवासी रामफल, राजेश व नहला निवासी कुलदीप अन्य साथियों सहित मिलकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सरकारी नौकरियों के लिए ली जाने वाली परीक्षा में परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य को बैठाकर धोखाधड़ी करते थे। परीक्षार्थी की फोटो एडिट कर असल के स्थान पर कोई फर्जी बैठा देते हैं। इसकी एवज में परीक्षार्थी से भारी भरकम रकम वसूलते हैं। पहले भी कई सरकारी नौकरियों में आरोपी ऐसा कर चुके हैं।


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 94.94 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 83.75 रुपये बिक रहा डीजल

22 पेज की हिसाब की कॉपी से खुलेंगे कई राज
पूछताछ में रामनिवास ने बताया कि मदनपुरा निवासी उसके भतीजे राजकुमार के बेटे रमेश की एएलएम की परीक्षा पास करवाने के लिए वह तीन लाख की राशि रामफल को देने आया था। पुलिस को दबिश के दौरान 22 पेज की एक हिसाब की कॉपी बरामद हुई। इस कॉपी पर परीक्षार्थियों के नाम व लेन-देन लिखा हुआ था। वहां से टीम को तीन पीले रंग के पोस्ट कार्ड लिफाफे भी मिले। उल्लेखनीय है कि एएलएम की परीक्षा कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर में आयोजित हुई। हिसार में पहले भी ग्राम सचिव सहित कई परीक्षाओं में ऐसे गैंग सक्रिय रहे हैं।

ये भी पढ़ें-हरियाणा: आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इन वाहनों को मिलेगा तेल

रुपये लेकर परीक्षा पास कराने के मामले में आरोपी रामनिवास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, बाकी तीन आरोपियों को चार-चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में हिसार के ही अपने दो अन्य साथियों के नाम बताए हैं। मामले में जांच जारी है। 
-एएसआई सुरेंद्र सिंह, जांचकर्ता, सीआईए स्टाफ, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed