फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Petrol pumps to remain closed for 24 hours in Haryana from 6 am today

हरियाणा: आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, सिर्फ इन वाहनों को मिलेगा तेल

Mon, 15 Nov 2021 01:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 15 Nov 2021 01:20 AM IST
सार

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन सोमवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए हड़ताल करेगा। इसके लिए एसोसिएशन ने अपनी रणनीति बना ली है। वहीं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर शाम को वाहनों की भीड़ देखी गई।

विज्ञापन
Petrol pumps to remain closed for 24 hours in Haryana from 6 am today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में वह 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों को ही तेल मिलेगा।

विज्ञापन


हरियाणा के रोहतक में शीला बाईपास स्थित पेट्रोल पंप संचालक कुलदीप राठी ने बताया कि 15 नवंबर को सुबह छह बजे से 16 नवंबर को सुबह छह बजे तक कहीं पर पेट्रोल व डीजल नहीं मिलेगा। शहर में तीन अलग-अलग कंपनियों के 142 से अधिक पेट्रोल पंप हैं। इन सभी पर 24 घंटे पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा और न ही खरीद होगी।
विज्ञापन


इस दौरान सीएनजी पंप पर हड़ताल नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की मुख्य मांगों में विदेश से मंगाए जा रहे बेस ऑयल मंगवाकर प्रदेश में गोदामों में बन रहे मानक के विपरीत डीजल की बिक्री रोकी जाए। तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी व वैट कम किया जाए। वर्ष 2017 के बाद डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, इसे बढ़ाया जाए। पेट्रोल पंपों के खर्च बढ़ गए हैं, जबकि कमीशन वही है। गत चार वर्षों का बकाया कमीशन भी दिया जाए। प्रदेश में वेट घटाकर पंजाब के बराबर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः अंडर-17 खिलाड़ियों को बड़ा तोहफा: प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 10वीं कक्षा तक की शर्त हटाई

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने दिया हड़ताल को समर्थन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग ने सोमवार को पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के पक्ष में बंद को अपना समर्थन देते हुए उनकी मांगों को जायज बताया है। प्रदेश और केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों की हठधर्मिता के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को वैट में असमानता के कारण समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। तेल कंपनियां भी पेट्रोल पंप मालिकों का कमीशन नहीं बढ़ा रहे हैं, जिस कारण उनको और भी नुकसान हो रहा है। इन्हीं बातों को लेकर पीडी डब्ल्यूए पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी की ओर से बंद का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed