फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   One accused arrested for misdeed with minor in Rewari

रेवाड़ी: नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 06:07 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी) 
संवाद न्यूज एजेंसी, धारूहेड़ा (रेवाड़ी)  Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 06:07 PM IST
सार

पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लड़की के पिता की शिकायत पर दर्ज किया गया है। मामले के अनुसार आरोपी ने लड़की को रात के समय अगवा किया था। उसके बाद आरोपी ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद पीड़िता को परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
One accused arrested for misdeed with minor in Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा के सेक्टर-6 पुलिस थाना ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-6 की गोयल कॉलोनी निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी कि गत 26 अक्तूबर की रात को उसका परिवार घर पर सोया हुआ था। अगले दिन सुबह जब हमने उठकर देखा तो 14 वर्षीय नाबालिग लड़की कमरे में नहीं मिली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-कोरोना काल : देश में बढ़े खुदकुशी के मामले, हरियाणा में बीते साल की तुलना में केस घटे
विज्ञापन


आसपास पूछा, पर उसका कहीं पता नहीं चला। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करके उसका मेडिकल व मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी सुमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed