फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murder of a woman doing love marriage in sonipat

सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या

Sat, 06 Nov 2021 02:30 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 02:30 PM IST
सार

सोनीपत में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला को उसके पति ने मार डाला। महिला की शादी पहले एक युवक से हुई थी। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। महिला की चाकू और ईंटों से हत्या की गई है। पुलिस ने उसकी पहली सास की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
murder of a woman doing love marriage in sonipat
अपने पति के साथ महिला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सोनीपत में पति की मौत के बाद गांव मदीना के युवक संग प्रेम विवाह (कोर्ट मैरिज) करने वाली महिला की चाकू व ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला का शव मदीना के पास भंडेरी रोड पर मिला है। सूचना के बाद पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला की पहली सास ने उसके दूसरे पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के साथ ही दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुग्राम में गांव तिरपड़ी की लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसके दो बेटे सुंदर और रमेश थे। जिनकी मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: नारनौंद थाने में चल रहे धरने में पहुंचेंगे राकेश टिकैत
विज्ञापन


आठ माह पहले हुई थी पति की मौत
उसके बेटे सुंदर ने नई दिल्ली में गांव शादीपुर की नीतू के साथ शादी की थी। उसे नीतू से तीन बच्चे हैं। सुंदर की करीब आठ माह पहले मौत हो गई थी। मौत के बाद नीतू का संपर्क गोहाना में गांव मदीना के दिनेश उर्फ ढिल्लू से हो गया। दोनों में मेलजोल बढ़ गया तो उन्होंने करीब सात माह पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। लक्ष्मी देवी ने बताया कि शादी के बाद नीतू अपने तीनों बच्चों को अपने पास रखना चाहती थी, लेकिन दिनेश मना करता था। इस पर दोनों में झगड़ा होने लगा। दिनेश ने नीतू के धमकी दी थी कि अगर वह बच्चों को लेकर आई तो उसे जान से मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बुलाई पुलिस
नीतू एक सप्ताह पहले तिरपड़ी में उसके पास आई थी और उन्हें झगड़े के बारे में बताया था। शुक्रवार को नीतू को दिनेश ने गांव मदीना बुला लिया था। रात को दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर दिनेश ने नीतू की धारदार हथियार व ईंट से हमला कर हत्या कर दी। उसका शव देर रात ग्रामीणों ने सडक़ किनारे देखा था। जिस पर ग्रामीणों ने मामले से बरोदा थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही बरोदा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार व एसआई सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 

ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या

मौके से जुटाए गए सबूत
पुलिस ने  घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटाए। पुलिस ने नीतू के शव को सामान्य अस्पताल गोहाना भिजवाया। पुलिस ने उसकी पहली सास लक्ष्मी की शिकायत पर दिनेश के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed