{"_id":"61863d43a589916f153e6f5b","slug":"rakesh-tikait-will-reach-the-ongoing-dharna-at-narnaund-police-station-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: नारनौंद थाने में चल रहे धरने में पहुंचेंगे राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: नारनौंद थाने में चल रहे धरने में पहुंचेंगे राकेश टिकैत
Sat, 06 Nov 2021 02:01 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौंद (हिसार)
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:01 PM IST
सार
किसान नारनौंद के थाने में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि उनके ऊपर दर्ज केस को वापस लिया जाए। इसके अलावा किसान चाह रहे हैं कि राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा और उनके पीएम पर भी केस दर्ज किया जाए। जल्द किसानों के समर्थन में राकेश टिकैत पहुंचेंगे।
विज्ञापन
नारनौंद के थाने में धरना दे रहे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौंद थाने में चल रहे किसानों के धरने पर किसान नेता राकेश टिकैत पहुंचेंगे। आज धरने पर बड़ी संख्या में किसानों के एकत्रित होने की संभावना है। मुख्य रूप से दो मांगों को लेकर किसान धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या
विज्ञापन
जिनमें मुख्य रूप से किसानों पर दर्ज मुकदमा वापस करने और राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा, उनके पीए व उनके गनमैन पर कुलदीप सातरोड के साथ मारपीट करने का आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन