{"_id":"61864ea58fd89867304dccb1","slug":"firing-after-dispute-between-two-parties-in-charkhi-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चरखी दादरी: दो पक्षों में विवाद के बाद फायरिंग, गोली लगने से एक युवक घायल
Sat, 06 Nov 2021 03:15 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी
अमर उजाला ब्यूरो, चरखी दादरी
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Sat, 06 Nov 2021 03:15 PM IST
सार
चरखी दादरी में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये सभी आरोपी दोनों पक्षों से हैं। बताया जा रहा है कि मामला लेन-देन के विवाद का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चरखी दादरी में चरखी नहर के समीप दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस को दिए बयान में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयान में एक पक्ष से चरखी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ किसी काम से भैरवी गया हुआ था। शाम करीब छह बजे उसके पास एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने उससे रुपयों का प्रबंध करने की बात कही।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-रेवाड़ी में डबल मर्डर: सेवानिवृत्त फौजी ने दिवाली के दिन की मां-बेटे की हत्या
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की डिमांड का आरोप
धर्मेंद्र ने बताया कि दो-तीन दिन पहले भी उसके पास एक कॉल आई थी और उस दौरान उससे पांच लाख रुपये की डिमांड की गई थी। धर्मेंद्र ने बताया कि तीन नवंबर की शाम आई कॉल को उसने नजरअंदाज कर दिया। देर रात करीब पौने 12 बजे वह खेड़ी बूरा होते हुए गांव जाने लगा तो नहर पुल के समीप इनोवा सवारों ने उसे रोक लिया। धर्मेंद्र ने बताया कि इस दौरान उस पर फायरिंग भी की गई, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। उसके बयान पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरे पक्ष से मानकावास निवासी अजेंद्र ने धर्मेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाया है। अजेंद्र के अनुसार रात को वह अपने साथी के साथ गाड़ी में सवार होकर दादरी से गांव आ रहा था। जब वह नहर के समीप पहुंचा वहां पहले से गाड़ी लेकर खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। अजेंद्र ने बताया कि उसने भागने का प्रयास किया तो उस पर फायर झोंके गए।
ये भी पढ़ें-सोनीपत: पति की मौत के बाद प्रेम विवाह करने वाली महिला की धारदार हथियारों से हत्या
पीजीआई रोहतक रेफर किया गया
उस दौरान एक गोली उसके हाथ में लग गई। अजेंद्र ने बताया कि उसने उक्त युवकों से बचकर अपनी जान बचाई और फिर एक गाड़ी सवार की मदद से भिवानी अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचा। वहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे पक्ष के एक नामजद समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।