{"_id":"6188bfca8f141a36b96d8b27","slug":"elderly-woman-murdered-with-sharp-weapons-in-land-dispute-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: जमीन के विवाद में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या
Mon, 08 Nov 2021 12:20 PM IST
प्रमोद कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:20 PM IST
सार
भिवानी जिले में बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या का मामला सामने आया है। जमीन के विवाद में महिला को मारा गया है। मृतका के बेटे ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। न्यू भारत नगर निवासी 73 वर्षीय संतरा की खून से लथपथ लाश मिली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हत्या के बाद मामले की जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिवानी शहर की न्यू भारत नगर कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। वारदात की सूचना मिलते ही रविवार रात को पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने भी मुआयना किया। मृतक महिला के बेटे ने जमीन के विवाद के चलते ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर गौर कर हत्यारे तक पहुंचने के प्रयासों में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक महिला का आधार कार्ड
ये भी पढ़ें-हरियाणा: प्रदेश के 11 जिलों में बनाए जाएंगे 50 बेड के कोविड अस्पताल, सरकार ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन
एक ही सप्ताह में हत्या की ये दूसरी वारदात है। न्यू भारत नगर निवासी 73 वर्षीय संतरा का घर के अंदर ही खून से लथपथ शव परिजनों ने देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी। औद्योगिक पुलिस थाना के एसएचओ रणबीर सिंह सहित सीआईए की टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर आई एफएसएल व डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी घर का कोना-कोना छाना और हत्या से जुड़े सबूत जुटाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-बरगाड़ी बेअदबी मामला: राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ करने पहुंची पंजाब पुलिस
महिला के बेटे ने अपने ससुराल वालों पर मां की हत्या जमीन के विवाद के चलते किए जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल सोमवार सुबह मृतका के शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है, जहां परिजनों के बयान दर्ज किए जाने के बाद हत्या मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।