एसिड अटैक: सिरसा में शादी करने से मना करने पर युवक ने विधवा पर फेंका तेजाब, 20 फीसदी झुलसी
घायल महिला ने पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ ट्रेन से ऐलनाबाद आई थी और बाजार का काम करके पिता के घर मायका जा रही थी। इसी दौरान जब वह स्कूल के पास पहुंची तो सामने से वहां बाइक पर बंटी और एक अन्य युवक आया। उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। आरोप है कि इस पर बंटी ने अपने हाथ में लिए लौटे से तेजाब फेंक दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी करने से इनकार करने पर बाइक सवार युवकों ने शुक्रवार को विधवा महिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से महिला करीब 20 फीसदी झुलस गई। महिला को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस ने सिरसा निवासी युवक बंटी, भरत और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ऐलनाबाद के वार्ड-6 निवासी धर्मपाल की बेटी की शादी राजस्थान में हुई थी। करीब तीन साल पहले उसके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद उसकी जान-पहचान सिरसा निवासी एक युवक बंटी से हुई और बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि बंटी उसे परेशान करने लगा और शादी का दबाव बनाने लगा। इस काम में भरत भी बंटी का साथ देने लगा।
घायल महिला ने पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बहन के साथ ट्रेन से ऐलनाबाद आई थी और बाजार का काम करके पिता के घर मायका जा रही थी। इसी दौरान जब वह स्कूल के पास पहुंची तो सामने से वहां बाइक पर बंटी और एक अन्य युवक आया। उन्होंने रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुकी। आरोप है कि इस पर बंटी ने अपने हाथ में लिए लौटे से तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद बंटी, भरत और तीसरा लड़का फरार हो गए।
पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और पुलिस ने घटनास्थल का भी मुआयना किया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही हमलावर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
- राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी ऐलनाबाद।
महिला लगभग 15 से 20 प्रतिशत झुलस गई है। पट्टी कर दी गई है और उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। - डॉ. अभिनव जोशी, सामान्य अस्पताल ऐलनाबाद।