फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Accused arrested for molesting girl child in Sonipat

सोनीपत: गली में खेल रही डेढ़ साल की बच्ची को उठाकर ले जाने के बाद की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 01:55 PM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: प्रमोद कुमार Updated Wed, 20 Oct 2021 01:55 PM IST
सार

सोनीपत में एक बच्ची से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। उसे रिमांड पर लिया जाएगा। बच्ची गली में खेल रही थी, जिसे वह उठाकर अपने कमरे पर ले गया। आरोपी मजदूर है और मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Accused arrested for molesting girl child in Sonipat
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक प्रवासी मजदूर ने किराए पर रह रहे एक व्यक्ति की डेढ़ साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर दी। बच्ची की हालत बिगड़ी देखकर परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्ची को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाले प्रवासी मजदूर ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले यूपी के रजनीश ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ गलत काम किया। उसकी बच्ची मंगलवार को गली में खेल रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-ठगी: फर्जी चेक से शातिर दूसरी बार चंडीगढ़ नगर निगम के खाते से उड़ाने जा रहे थे 1.21 करोड़, इस बार खुल गया भेद
विज्ञापन


आरोपी उसे अपने कमरे पर उठा ले गया। वहां पर आरोपी ने दरिंदगी की। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया। बच्ची को अस्पताल में लेकर गए। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। पुलिस ने आरोपी आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे निशानदेही के साथ ही अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed