फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   11-year-old child stole money from bank in Haryana

11 साल के बच्चे ने 36 सेकेंड में बैंक से उड़ाए 20 लाख रुपये, वारदात सीसीटीवी में कैद

Tue, 29 Sep 2020 02:57 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 29 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
11-year-old child stole money from bank in Haryana
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : अमर उजाला

जींद में डीआरडीए के सामने स्थित पीएनबी से एक युवक और बच्चे ने 36 सेकेंड में 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने एक बच्चे समेत युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक के कैशियर सत्यवान ने बताया कि वह बीस लाख रुपये के पांच बंडल बनाकर कुछ समय के लिए साथ लगते केबिन में चला गया। जब वह वापस आया तो किसी दूसरे काम में लग गया। इसके बाद शाम को जब राशि का मिलान किया तो उसमें बीस लाख रुपये कम मिले।

विज्ञापन


इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों को बताया। दोबारा से राशि का मिलान किया तो फिर कम मिली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो 11 वर्षीय बच्चा, जोकि पहले से ही बैंक में बैठा था बीस लाख रुपये के पांचों बंडल को अपने थैले में डालकर ले गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था। जो मास्क पहने बैंक के बाहर खड़ा था। दोनों इस वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाद में बच्चे ने इस राशि को दूसरे युवक को सौंप दिया और वहां से एक साथ फरार हो गए। बच्चे ने पूरी वारदात को 36 सेकेंड में अंजाम दिया।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बैंक के कैशियर की तरफ से शिकायत मिली है कि बीस लाख रुपये बैंक से बच्चे और युवक ने चोरी की है। इस मामले में बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा और उसके साथ एक अन्य युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed