फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Farmer leader Gurnam Singh Chaduni warned the government

किसानों में चर्चा, दिवाली से पहले उन्हें उठा सकती है सरकार: चढूनी बोले- ऐसी कोशिश की तो मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे दिवाली

Sun, 31 Oct 2021 07:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Oct 2021 07:02 PM IST
सार

किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली के बंद रास्तों को खोलने की कवायद कई दिनों से जारी है। इसी बीच किसानों को आशंका है कि कहीं सरकार जबरदस्ती किसानों को उठा न दे। इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर सरकार को चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Farmer leader Gurnam Singh Chaduni warned the government
वीडियो में किसानों को संदेश देते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो वायरल कर कहा कि 'सरकार कई दिन से बॉर्डर खोलने की तैयारी कर रही है और लोगों में भी अफरा तफरी है। चर्चा चल रही है कि सरकार दिवाली से पहले सड़कें खाली करा देगी। हम सरकार को चेतावनी देना चाहते हैं कि किसी भूल में न रहे और किसानों को भी कहते हैं कि तैयार रहे, अगर सरकार ने रास्ते खाली करवाने की कोशिश की, तो इस बार की दिवाली मोदी के दरवाजे पर मनाएंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: नीरज चोपड़ा और सुमित अंतिल को आनंद महिंद्रा ने गिफ्ट की एसयूवी-700, दिवाली से पहले 14 जिलों में पटाखों की बिक्री पर बैन
विज्ञापन


सभी चलेंगे मोदी के घर के आगे और वहां पर डेरा डालेंगे। सरकार को चेतावनी है कि हम शांतिपूर्वक बैठे हैं, कोई दंगा नहीं कर रहे, कोई झगड़ा नहीं कर रहे। इसके बावजूद अगर सरकार किसानों से छेड़खानी करती है और जबरदस्ती उठाने की कोशिश करती है तो हम दिल्ली की ओर कूच करेंगे। पूरा हरियाणा क्या पूरे देश के लोग दिल्ली की ओर कूच करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सोनीपत: फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ी में आए युवक साढ़े 14 हजार का डीजल भरवाकर फरार

उन्होंने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर आने के लिए तैयार रहना होगा। चढूनी ने कहा कि किसानों को हर मौके पर तैयार रहने की जरूरत है। रात को संदेश आए तो रात को ही दिल्ली की ओर कूच करना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed