{"_id":"665a0801745d5a627007c781","slug":"youths-riding-a-bolero-beat-up-the-camper-driver-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118394-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बोलेरो सवार युवकों ने कैंपर चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बोलेरो सवार युवकों ने कैंपर चालक को पीटा
Fri, 31 May 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। कस्बा निवासी निवासी एक कैंपर चालक ने पांच युवकों पर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उसके बयान बाढड़ा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में लाकेश कुमार ने बताया कि वह पढ़ाई कर रहा है। गत 20 मई को वह अपनी कैंपर लेकर किसी काम से कारी धरणी जा रहा था। करीब 12 बजे जब वह मेला कारी बस अड्डे पर पहुंचा तो सामने से एक बोलेरो आकर उसके आगे रुक गई। बाद में उसमें से पांच युवक उतरकर आए और उसे खीचकर गाड़ी से नीचे गिरा लिया। इसके बाद दो युवक उसे डंडों से पीटने लगे और बाकी लात-घूंसे मारने लगे।
घायल ने बताया कि जब मौके पर लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी उसे मारने की धमकी देकर गाड़ी समेत फरार हो गए। बाद में सूचना पाकर उसका मौसेरा भाई सुनील मौके पर पहुंचा। चोट लगने और खून बहने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में सुनील ने उसे भिवानी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से रेफर होने कारण उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अब उसने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।