{"_id":"64233b7e29b2725e690b9a34","slug":"youth-of-gandhi-nagar-lost-his-life-due-to-drowning-in-water-filled-in-cci-premises-charkhidadri-news-c-21-1-91762-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से गई गांधी नगर के युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से गई गांधी नगर के युवक की जान
विज्ञापन
चरखी दादरी। अफसरों की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश की पालना न करने की कीमत गांधी नगर निवासी एक युवक को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। 27 साल के युवक राहुल की सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और गांधी नगर के लोगों ने प्रशासन को सात घंटे तक शव नहीं उठाने दिया। इसके बाद डीसी प्रीति ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को आश्वस्त किया तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए।
बता दें कि दादरी शहर में सीवर व्यवस्था पिछले पांच साल से चौपट है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास सीवर लाइनों के पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। विभाग वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सीसीआई (सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) की जमीन पर सीवर लाइनों का पानी निकाल रहा है। दो साल से यह सिलसिला चल रहा है और इसके चलते वार्ड-1, 2 व 3 के लोग परेशानियां झेल रहे हैं। सीवर का पानी मकानों के पास भरा रहने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। वहीं उनके मकानों को भी नुकसान पहुंच रहा है। तीनों वार्डों के करीब 400 मकान सीवर के पानी के चलते क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। गत 13 मार्च को सीएम के दादरी आगमन पर तीनों वार्डों के पार्षदों ने मुख्यमंत्री के सामने यह समस्या रखी थी।
मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन और एसई को एक सप्ताह के अंदर सीसीआई परिसर खाली करने का आदेश दिया था। इस आदेश के 15 दिन बाद भी स्थिति जस की तस है और सोमवार शाम एक युवक की सीसीआई परिसर में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह युवक का शव पानी में मिलने के बाद वार्डवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस विभाग और जिला प्रशासन को परिजन मनाने में सात घंटे का समय लग गया और दोपहर तीन बजे डीसी प्रीति के आश्वासन के बाद ही परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
प्रशासन के सामने रखीं ये मांगें
- मृतक के भाई को किसी विभाग में नौकरी और परिवार को 30 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए।
- नियमों के खिलाफ सीवर का पानी कॉलोनियों के पास निकालने वाले अधिकारियों पर मामला दर्ज हो।
- सीवर लाइनों के दूषित पानी की सीसीआई परिसर में की जा रही निकासी प्रशासन तुरंत प्रभाव से बंद कराए।
घटना बेहद दुखद है और प्रशासन मृतक के परिजनों के साथ है। मृतक के परिजनों और वार्डवासियों की मांगें सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया गया है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को एक सप्ताह के अंदर सीसीआई परिसर में सीवर लाइनों के पानी की निकासी बंद करने का आदेश भी दिया गया है।
प्रीति, डीसी, चरखी दादरी