{"_id":"65720ced3315aa67e0069016","slug":"whatsapp-on-9253388130-the-photo-of-those-spreading-filth-the-team-will-issue-challan-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-10334-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 9253388130 पर व्हाट्सएप करें गंदगी फैलाने वालों की फोटो, टीम करेगी चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 9253388130 पर व्हाट्सएप करें गंदगी फैलाने वालों की फोटो, टीम करेगी चालान
Thu, 07 Dec 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
शहर में सफाई अभियान का आगाज करवाने पहुंचीं उपायुक्त मनदीप कौर, नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह व अन
चरखी दादरी। अतिक्रमण पर प्रहार करने के बाद अब जिला प्रशासन गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए तैयार है। वीरवार को डीसी मनदीप कौर ने एडीसी एवं नगर आयुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह को गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। वहीं, आमजन से अपील की गई है कि अगर बाजार या वार्डाें में कोई शख्स गंदगी फैलाता है या फिर कचरा इधर-उधर डालता है तो उसकी फोटो खींचकर 9253388130 पर व्हाट्सएप कर दें।
गंदगी फैलाने वालों की फोटो मिलते ही नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंचेगी और तत्काल ऐसा करने वाले शख्स का चालान किया जाएगा। डीसी ने दो टूक कहा कि शहर में गंदगी फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे व्यक्ति पर कार्रवाई का प्रावधान भी है। बता दें कि अतिक्रमण की कार्रवाई के पहले चरण के बाद उपायुक्त मनदीप कौर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करके दादरी को गंदगी मुक्त बनाने के अभियान पर जुट गई हैं। उन्होंने गंदगी व कूड़ा फैलाने वालों के भारी चालान काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
उपायुक्त वीरवार को लाला लाजपतराय चौक पर सफाई अभियान की शुरुआत करने पहुंची और उस दौरान उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को स्वच्छता कायम करने के लिए ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई सभी का अधिकार है। लेकिन गंदगी फैलाना भी अपराध के समान है। जब तक सफाई को लेकर लोगों की सोच सकारात्मक नहीं होगी तब तक शहर की सफाई व्यवस्था सही नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
- प्रतिदिन प्रत्येक स्थान से कचरा उठने की हो व्यवस्था
उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त एवं शहरी नगर आयुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह को कहा कि शहर में प्रत्येक स्थान से कूड़ा उठना चाहिए और इसके लिए गाड़ी भेजना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन रात शहरवासियों की सुविधा के लिए लगे रहते हैं लेकिन कुछ लोगों द्वारा गंदगी व कूड़ा डालने के कारण पूरे शहर को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में दोषी लोगों क खिलाफ कार्रवाई की जानी जरूरी है।