फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Athgama Khap expresses resentment over the failure to start government procurement of pearl millet

Charkhi Dadri News: बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न करने पर अठगामा खाप ने जताया रोष

Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Athgama Khap expresses resentment over the failure to start government procurement of pearl millet
अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान रोष जताते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। सर्वजातीय अठगामा खाप घसौला की कार्यकारिणी की बैठक गांव गोठड़ा में आयोजित की गई। सेवानिवृत्त डीएफओ परमानंद ने अध्यक्षता की। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में बाजरा की सरकारी खरीद नहीं करने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि किसानों को कम दामों में बाजरा खुले रूप में मंडी में बेचना पड़ रहा है। बाजरा का सरकारी भाव 2900 प्रति क्विंटल है। बाजार में बाजरा 2200 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिक रहा है। खाप पदाधिकारियों ने सरकार से बाजरे व धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

खाप पदाधिकारियों ने कहा कि रबी की फसल बोआई के लिए डीएपी खाद की आवश्यकता है। इस समय डीएपी खाद की किल्लत है। किसानों को डीएपी खाद उचित मात्रा में उपलब्ध करवाया जाए। सरकार को किसानों की मांगों के बारे में शीघ्र कदम उठाने चाहिए अन्यथा खापों को किसान संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन का रुख अपनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में नशाखोरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने का आह्वान किया गया। खाप पदाधिकारियों ने युवा वर्ग को नशे से दूर रहने की अपील की। बैठक में खाप उपप्रधान कुलदीप, पूर्व सरपंच धर्मपाल, मास्टर दिनेश, जगदीश, शुभाचंद, राजेश, विद्यानंद पंडित, गोकल पंडित, मोनू, अजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed