फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Vibha stood first in solo dance, and Muskan in singing

Charkhi Dadri News: सोलो डांस में विभा व गायन में मुस्कान प्रथम

Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 27 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Vibha stood first in solo dance, and Muskan in singing
प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य करती छात्रा।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, कविता और गायन सहित विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रस्तुतियों के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना और महाविद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। इस दौरान सोलो डांस में विभा, हरियाणवी कविता में मोहित और गायन में मुस्कान प्रथम रही। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नृत्य से लेकर कविता और गायन तक दिखाई प्रतिभा : प्रतिभा खोज कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सोलो डांस, हरियाणवी नृत्य, हिंदी कविता, हरियाणवी कविता और गायन सहित विभिन्न विधाओं में प्रस्तुतियां दीं।

ये रहे विजेता : प्रतियोगिताओं के परिणामों में सोलो डांस प्रतियोगिता में विभा ने प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणवी कविता प्रतियोगिता में मोहित प्रथम रहे, जबकि गायन प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संयोजक प्रो. भारती ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय के स्टाफ का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन हिमांशी, गरिमा तथा निशा ने किया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन प्रो. पिंकी, डॉ. सुभाष, डॉ. मनजीत व डॉ. चंद्रभान ने निर्णायक मंडल के रूप में किया।

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य करती छात्रा। 

प्रतिभा खोज कार्यक्रम में हरियाणवी नृत्य करती छात्रा। - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed