{"_id":"67e3023d8ed8767d1d01869d","slug":"wanted-criminal-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-134005-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: फिरौती मामले में फरार चल रहे आरोपी पर 10 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: फिरौती मामले में फरार चल रहे आरोपी पर 10 हजार का इनाम
Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया पर दर्ज हैं 21 मामले, अकेले बाढड़ा थाने में 15
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। 7 लाख रुपये फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे डांडमा निवासी अंकित उर्फ धोलिया पर दादरी पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। जो व्यक्ति सूचना देकर आरोपी की गिरफ्तारी करवाएगा, उसे इनाम राशि विभाग की ओर से दी जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि सात लाख रुपये फिरौती मांगने पर अंकित उर्फ धोलिया के खिलाफ बाढड़ा थाना में एक केस दर्ज हुआ था। इस मामले में वह फरार चल रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी पर कुल 21 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 15 मामले केवल बाढड़ा थाने के हैं। उसके खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम, एनडीपीएस, लड़ाई-झगड़ा संबंधी केस दर्ज हैं।