फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   40% attendance requirement waived; Gram Sabhas to be held in 168 Gram Panchayats on October 2

Charkhi Dadri News: 40 प्रतिशत हाजिरी की शर्त हटाई, दो अक्तूबर को 168 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाएं

Wed, 30 Sep 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 30 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
40% attendance requirement waived; Gram Sabhas to be held in 168 Gram Panchayats on October 2
गांव ढाणी फोगाट में रामबाग का कच्चा रास्ता ।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दो अक्तूबर को सभी ग्राम सभाओं में विकसित भारत पंचायत योजना 2027-28 का प्रारूप तैयार होगा। केंद्र सरकार 2047 तक विकसित की योजना के तहत ग्राम सभाएं आयोजित कर रही है। ग्राम सचिव की मौजूदगी में होने वाली ग्राम सभा में आम लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे। इस दौरान ग्राम सभाओं में विकसित ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का खाका भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

168 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन
गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को जिले की सभी 168 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करने के साथ वर्ष 2027-28 के लिए विकसित भारत पंचायत योजना का प्रारूप तैयार किया जाएगा। ग्राम सभाओं में जरूरतों और विकास कार्यों के बारे में सुझाव लिए जाएंगे।
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में ग्राम सचिव की मौजूदगी में ग्रामीणों से विभिन्न विकास कार्यों के बारे में चर्चा की जाएगी। गांवों में सड़क, पेयजल, जल निकासी, स्वच्छता, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सिंचाई और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित जरूरतों को प्रस्तावित योजना में शामिल किया जाएगा। ग्रामीण गांव की प्राथमिक समस्याओं और भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों के बारे में सुझाव दे सकेंगे।सुझावों के आधार पर पंचायत स्तर पर विकास की योजनाएं तय करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभाओं में विकसित भारत पंचायत योजना के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के बारे में भी चर्चा की जाएगी। पंचायत क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने वाले संभावित कार्यों और ग्रामीण विकास से जुड़े कामों का खाका तैयार किया जाएगा। ग्राम सभा में ग्रामीणों से रोजगार से जुड़े कार्यों और गांव की जरूरतों के अनुरूप सुझाव लिए जाएंगे।
विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बजट की जरूरत
ग्राम पंचायतों के सामने इस समय विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करने के लिए बजट की जरूरत बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नालियों, पेयजल, सफाई और अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कई कार्य बजट के अभाव में लटक रहे हैं। इस बार होने वाली ग्राम सभाओं के लिए आबादी के 40 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति की शर्त लागू नहीं की गई है। पिछले वर्ष ग्राम सभा की बैठक में गांव की कुल आबादी के 40 प्रतिशत लोगों की उपस्थिति होना जरूरी था।

वर्जन
ग्राम सभाओं की होने वाली बैठक में विकास का खाका तैयार होगा। ग्राम सभा आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरपंचों को सूचित कर दिया गया है। इस बार ग्राम सभा में कुल आबादी का 40 प्रतिशत हाजिरी जरूरी नहीं है। - एबीपीओ मंजीत फोगाट, पंचायत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed