{"_id":"6abc169bb42aaa63bb0c17a2","slug":"commission-agents-furious-over-crop-trading-outside-the-mandi-threaten-to-lock-the-gates-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160959-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मंडी से बाहर फसलों की खरीद-बिक्री पर भड़के आढ़ती, गेट पर ताला लगाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मंडी से बाहर फसलों की खरीद-बिक्री पर भड़के आढ़ती, गेट पर ताला लगाने की चेतावनी
Wed, 30 Sep 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
धरना स्थल पर आढ़तियों की बात सुनती डीएमईओ।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। कपास सहित अन्य खरीफ फसलों की अनाज मंडी से बाहर हो रही बिक्री को लेकर मंडी व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानों पर ताला लगाकर मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना देकर मंडी से बाहर फसलों की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने व व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।
धरने की सूचना मिलने पर जिला विपणन प्रवर्तन अधिकारी ज्योति धनखड़ ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों की बात सुनी और समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस पर व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी मंडी गेट पर ताला लगाने जैसा बड़ा फैसला लेने को विवश होंगे। इससे पहले व्यापारियों ने मार्केट कमेटी सचिव के साथ बैठक की।
बैठक में व्यापारियों ने कहा कि सोमवार को भी सचिव के साथ इस संदर्भ में बैठक हुई थी। जिसमें सचिव ने आश्वासन दिया था कि वे स्वयं इस मामले की जांच कर कार्रवाई करेंगे लेकिन उनके आश्वासन के बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कपास सहित अन्य फसलों का कारोबार मंडी से बाहर किया जा रहा है, जिससे मंडी व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना था कि मंडी में फसल की खरीद-बिक्री के लिए सरकार की ओर से निर्धारित नियम और व्यवस्थाएं लागू हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ व्यापारी और फर्म मंडी से बाहर ही फसल खरीद रहे हैं।
इससे मंडी में कारोबार करने वाले लाइसेंसधारी व्यापारियों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस संपूर्ण मामले में मार्केट कमेटी कर्मचारियों की संलिप्तता है। सचिव के आश्वासन के बाद भी अवैध तरीके से गेट पास काटने का सिलसिला जारी है। इसमें जिस भी कर्मचारी की मिलीभगत है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।