फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   25 departments set up stalls; 250 beneficiaries availed the benefits of the schemes

Charkhi Dadri News: 25 विभागों ने लगाए स्टॉल, 250 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
25 departments set up stalls; 250 beneficiaries availed the benefits of the schemes
 कैंप में अपने काम करवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : 1
चरखी दादरी। हरियाणा सरकार के निर्देश पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दादरी विधानसभा के गांव बौंद कलां स्थित ग्राम सचिवालय में सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना था। साथ ही पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलवाना और सहायता प्रदान करना भी इसका लक्ष्य था।
विज्ञापन

सेवा सेतु कैंप में 25 विभागों ने अपने स्टॉल लगाए और ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान 250 लाभार्थियों को अलग-अलग योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राष्ट्र दीप परमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों से उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

परमार ने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन के नजदीक पहुंचाना है, ताकि पात्र नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर जोर
कैंप में बिजली विभाग के एसडीओ अनुराग ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाने का आह्वान किया। अनुराग ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा पात्र परिवारों को सोलर संयंत्र स्थापित करवाने पर सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने ग्रामीणों को योजना का लाभ उठाने के लिए अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
सौर संयंत्रों पर सब्सिडी का विवरण
एसडीओ अनुराग ने बताया कि अंत्योदय परिवारों को 2 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित करवाने पर केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती है। राज्य सरकार परिवार पहचान पत्र में 1 लाख 80 हजार रुपये तक की आय और निर्धारित 2400 यूनिट वार्षिक बिजली खपत के आधार पर 60 हजार रुपये की सब्सिडी देती है। पात्र परिवारों को निर्धारित शर्तों के अनुसार कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 10 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ मिल सकता है। वहीं 3 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र पर केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
अनुराग ने यह भी बताया कि सौर संयंत्र स्थापित करवाने के लिए बैंकों द्वारा न्यूनतम ब्याज दरों पर ऋण की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। रूफटॉप सोलर संयंत्र लगवाने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, बिजली बिल, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, आवेदक का फोटो, स्वामित्व प्रमाण पत्र और जीपीएस लोकेशन के साथ छत की फोटो शामिल हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed