{"_id":"6abc159e174477e3d40790bd","slug":"10-centers-set-up-in-the-district-for-pearl-millet-procurement-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160997-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद के लिए जिले में बनाए गए 10 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजरा खरीद के लिए जिले में बनाए गए 10 केंद्र
Wed, 30 Sep 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में बाजरे की सरकारी खरीद के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं। मार्केटिंग बोर्ड की ओर से खरीद केंद्रों की सूची जारी की गई है। इन खरीद केंद्रों में चरखी दादरी, बाढड़ा,झोझू कलां, कादमा, बेरला, जावा, रानीला, इमलोटा, दगड़ोली, अटेला खुर्द शामिल हैं। जिले का रकबा ज्यादा होने की वजह से खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ानी पड़ी है।
जिले में खरीफ सीजन की फसलों में सर्वाधिक बाजरा की बिजाई 1.51 लाख एकड़ में की गई। अब किसान बाजरे की निकासी के काम में जुटे हैं। काफी किसान बाजरा की सरकारी खरीद शुरू न करने की वजह से खुले में मंडी में बेच रहे हैं।
खुले बाजार में करीब 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक बाजरा बिक रहा है जबकि सरकारी भाव 2900 रुपये प्रति क्विंटल है। मंडी में बाजरा लेकर आने वाले किसानों को मंडी के गेट पर अपने वाहन के साथ खड़े होकर फोटो लेना होगा। संवाद