फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Wagon R hits e-rickshaw

Charkhi Dadri News: वैगन आर ने मारी ई-रिक्शा को टक्कर, परिवार के 6 लोग घायल

Fri, 17 May 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 17 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Wagon R hits e-rickshaw
पैंतावास कलां  में पलटी वैगन आर व क्षतिग्रस्त ई-रिक्शा। 
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 148-बी पर पैंतावास कलां ओवरब्रिज पर शुक्रवार शाम एक वैगन आर ने पीछे से ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में समसपुर निवासी ई-रिक्शा सवार एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए। घायलों में एक चार वर्षीय बच्चा है। परिवार कितलाना स्थित मायके गई पुत्रवधू को लेकर वापस अपने गांव लौट रहा था। वहीं, हादसे में घायल हुए सभी 6 लोगों को दादरी सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में उपचार के लिए आए ई-रिक्शा चालक मुरारीलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वो अपने परिवार के साथ पुत्रवधू को उसके मायके कितलाना लेने आया था। शाम के समय वापस समसपुर जाने के लिए वो कितलाना से ई-रिक्शा में सवार होकर चले थे। मुरारीलाल ने बताया कि जब वो पैंतावास कलां ओवरब्रिज पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार में आई वैगन आर अचानक अनियंत्रित हो गई और उनकी ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वैगन आर भी सड़क पर पलट गई। राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किए। उन्होंने घायलों को संभाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद ई-रिक्शा सवार सभी लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। वहीं, पुलिस ने हादसे के कारण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन घायलों को किया गया रेफर
हादसे में मुरारीलाल, सुनीता, मोनू, कोमल, मनीष व कोमल घायल हो गई। इनमें से सुनीता मुरारीलाल की भाभी है जबकि मोनू पुत्र और कोमल पुत्रवधू है। चार वर्षीय घायल मनीष मुरारीलाल का पोता है।


- प्रत्यक्षदर्शी बोले : ओवरब्रिज पर चढ़ते ही अनियंत्रित हुई वैगन आर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरब्रिज पर चढ़ते ही वैगन आर अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक के संतुलन खोने से पहले ई-रिक्शा को टक्कर मारी और इसके बाद ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में वैगन आर भी क्षतिग्रस्त हो गई और टूटे हुए अगले शीशे से इसमें सवार तीन लोगों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि एक वैगन आर सवार भी हादसे में चोटिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed