फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Visibility remained 10 meters due to fog, vehicles crawled on the roads

Charkhi Dadri News: कोहरा छाने से 10 मीटर रही दृश्यता, सड़कों पर रेंगकर चले वाहन

Sat, 11 Jan 2025 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 11 Jan 2025 12:33 PM IST
विज्ञापन
Visibility remained 10 meters due to fog, vehicles crawled on the roads
शहर के बस स्टैंड रोड पर छाया कोहरा और गुजरते वाहन। 
चरखी दादरी। क्षेत्र में शुक्रवार को घना कोहरा छाया। कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक शहर के बाहरी क्षेत्र में दृश्यता 10 मीटर ही रही। इसके चलते बसें और ट्रेनें लेट रहीं और कोहरा छंटने तक सड़कों पर वाहन रेंगकर चले। वहीं, दिनभर ठंड का प्रकोप बना रहा। मौसम में आए बदलाव से वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 4 डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को छाए कोहरे की वजह से सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। रेवाड़ी-गंगानगर सवारी ट्रेन एक घंटा 40 मिनट देरी से चरखी दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई। दादरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि कोहरे का असर लगभग सभी सवारी ट्रेनों पर पड़ा है। वहीं, रोडवेज बसों की समयसारिणी भी चरमरा गई। सुबह के समय लंबे रूटों की बसें निर्धारित समय पर नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम आठ डिग्री दर्ज किया गया। हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही और वातावरण में नमी की मात्रा 78 प्रतिशत रही। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार अलसुबह से ही कोहरा छा गया। दोपहर तक कोहरे का प्रभाव बना रहा। दो बजे बाद कुछ समय के लिए हल्की धूप खिली। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। वहीं, चिकित्सकों की मानें तो कोहरे से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फसल को नहीं कोई नुकसान
रबी की फसल में फिलहाल ठंड से कोई नुकसान नहीं है। कृषि विशेषज्ञ के अनुसार अगर लंबे समय तक कोहरा छाया रहे तब फसल को नुकसान हो सकता है। फसल के लिए धूप खिलनी जरूरी है। वहीं, कृषि विभाग के एसडीओ कृष्ण कुमार का कहना है कि फिलहाल फसल में शीतलहर का कोई नुकसान नहीं है।

-11 व 12 को बूंदाबांदी व बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 11 व 12 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बूंदाबांदी एवं बारिश होने का अनुमान है। सीमित स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी आशंका है।

- अगले एक सप्ताह तापमान ये रहने का अनुमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 जनवरी-13-9
12 जनवरी-14-8
13 जनवरी-17-7
14 जनवरी-17-6
15 जनवरी-17-8
16 जनवरी-17-7
17 जनवरी-17-8

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed