फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Villagers upset with working style of acting principal in Dadri locked school

Dadri: कार्यकारी प्राचार्य की कार्यशैली से खफा ग्रामीणों ने स्कूल को जड़ा ताला, पुलिस के साथ हुई तू-तड़ाक

Tue, 29 Oct 2024 11:50 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:50 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि दलबीर सुबह स्कूल में समय पर नहीं आता और न ही विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है। वह सुबह 11 बजे आता है और हाजिरी लगाकर 12 बजे स्कूल से चला जाता है।

विज्ञापन
Villagers upset with working style of acting principal in Dadri locked school
डालावास स्कूल के बाहर मौजूद शिक्षक, ग्रामीण व विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

चरखी दादरी के गांव डालावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य की कार्यशैली से खफा ग्रामीणों ने स्कूल को ताला जड़ दिया और विद्यार्थियों व शिक्षकों को स्कूल से बाहर निकाल दिया। अब ग्रामीणों ने प्रशासन से शिक्षक के तबादले की मांग की है। बता दें कि गांव डालावास स्कूल में प्राचार्य नहीं है और शिक्षक दलबीर सिंह को कार्यकारी प्राचार्य बनाया गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि दलबीर सुबह स्कूल में समय पर नहीं आता और न ही विद्यार्थियों को पढ़ा रहा है। वह सुबह 11 बजे आता है और हाजिरी लगाकर 12 बजे स्कूल से चला जाता है। ऐसे में ग्रामीणों के कई कार्याें में बाधा उत्पन्न होती है और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। मंगलवार को सभी ग्रामीण व एसएमसी सदस्य स्कूल पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों व विद्यार्थियों को बाहर निकाल दिया और गेट पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन




जब कार्यकारी प्राचार्य दलबीर सिंह स्कूल पहुंचा तो देरी से आने के संबंध उससे पूछताछ की गई। बाद में दोनों पक्षों में बहस चली और बात तू-तड़ाक तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस ने स्कूल आकर शिक्षक दलबीर को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। इस दौरान एसएमसी प्रधान मनोज कुमार, महेंद्र, कपिल, सुनील, वीरपाल, मीनाक्षी, कमलेश, बिमला, सुरेश, अनिल आदि एसएमसी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed