Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Grooms' cars will be decorated with Thai orchids; the flower market is set to see a surge in business on Dev Uthani Ekadashi

Charkhi Dadri News: थाईलैंड के ऑर्किड फूलों से सजेगी दूल्हों की गाड़ियां, देवउठनी एकादशी पर फूल बाजार में बरसेगा कारोबार

Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Grooms' cars will be decorated with Thai orchids; the flower market is set to see a surge in business on Dev Uthani Ekadashi
दुकानदार की ओर से मंगवाया गया थाईलैंड का ऑर्किड फूल।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। देवउठनी एकादशी पर 20 नवंबर को होने वाले अबूझ सावे को लेकर शहर के फूल बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। वैवाहिक सीजन के चलते फूल कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। दूल्हों की गाड़ियों को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष रूप से थाईलैंड से ऑर्किड फूल मंगवाए गए हैं। वहीं, शादी समारोहों में सजावट और वरमाला के लिए भी अलग-अलग किस्मों के फूलों की मांग बढ़ गई है। कारोबारियों के अनुसार, सावे को लेकर गाड़ियों की सजावट के लिए पहले से ही अग्रिम बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर के फूल व्यापारियों का अनुमान है कि 20 नवंबर के सावे पर जिले में 25 क्विंटल से अधिक गेंदा, सात क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियां, ढाई हजार जरबेरा और करीब एक क्विंटल गुलदावरी फूलों की खपत हो सकती है। इसके अलावा मोगरे के फूलों से तैयार सुगंधित गजरों की भी अच्छी मांग रहने की संभावना है। शादी समारोहों में दुल्हन के शृंगार से लेकर स्वागत द्वार और मंडप की सजावट तक फूलों का विशेष महत्व रहता है। इस बार वैवाहिक आयोजनों में दूल्हों की गाड़ियों को सजाने के लिए थाईलैंड से विशेष ऑर्किड फूल मंगवाए गए हैं। इनकी खूबसूरती और आकर्षक रंगों के कारण सजावट में इनकी मांग बढ़ रही है। फूल कारोबारी गाड़ियों को दूल्हा-दुल्हन की पसंद के अनुसार अलग-अलग डिजाइन में सजा रहे हैं। वहीं, वरमाला के लिए भी आकर्षक फूलों के जोड़े तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

50 से 300 रुपये तक बिक रहे मोगरे के गजरे
स्थानीय उपकार डेकोरेशन के संचालक का कहना है कि मोगरे के फूलों से तैयार गजरों की कीमत 50 से 300 रुपये तक है। वहीं, वरमाला के जोड़े 500 से लेकर 5,000 रुपये तक में उपलब्ध हैं। बाजार में फिलहाल गेंदा 70 से 120 रुपये प्रति किलो और गुलाब की पंखुड़ियां करीब 300 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। कारोबारियों का कहना है कि मांग बढ़ने के साथ ही देवउठनी एकादशी के आसपास फूलों के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है।--संजय कुमार, संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के श्रीनाथ डेकेरोशन संचालक ने बताया कि इस बार जिले भर में 500 से अधिक गाड़ियों के सजने की संभावना है। फिलहाल दर्जन भर गाड़ियों की एडवांस बुकिंग की गई है। सावे के दिन गुलाब की कलियों की मांग भी बढ़ जाती है। अभी दिल्ली स्थित मुख्य मंडियों में फूलों के भाव में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।--राजेश कुमार, संचालक

शुभ मुहूर्त के साथ शुरू होगा विवाह आयोजनों का दौर
विशाल शास्त्री के अनुसार देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसके साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। यही वजह है कि इस अबूझ सावे पर बड़ी संख्या में विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। इस बार भी शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोहों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसका सीधा असर फूल बाजार के कारोबार पर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed