फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two more infected died, 32 new cases found, 124 healthy

दो और संक्रमितों ने तोड़ा दम, 32 नए केस मिले, 124 हुए स्वस्थ

Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two more infected died, 32 new cases found, 124 healthy
जिला में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 32 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आना राहत की बात है। सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार को 124 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने 18 सेशन लगाकर एक दिन में 3298 लोगों का वैक्सीनेशन भी किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शुक्रवार को दो पुरुष संक्रमितों की मौत हुई है। एमसी कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय और चिड़िया निवासी 52 वर्षीय संक्रमित की मौत हुई है। अब तक जिले में 110 कोरोना संक्रमित अपनी जान गवा चुके है। जिले में अब तक 4566 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिनमें से 3897 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में फिलहाल 559 संक्रमित उपचाराधीन हैं, जिनमें से 120 आइसोलेशन वार्ड में और 439 होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 मई तक जिले में कोरोना जांच के लिए 174686 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 815 की रिपोर्ट लंबित हैं। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1157 सैंपल लिए हैं। उन्होंने बताया कि 9576 लोग होम क्वारंटीन हैं जबकि 34734 लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में मिले नए संक्रमित
शहर में शुक्रवार को चार लोग संक्रमित मिले हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बौंदकलां में सात लोग संक्रमित मिले हैं। पातुवास, लाडावास व मालकोष में दो-दो संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा सांकरोड, श्यामकलां, रणकोली, नीमली, भागवी, बेरला, बरसाना, रासीवास, कलाली, रावलधी, घिकाड़ा और गुडाना गांव में नए संक्रमित मिले हैं।

-किस केंद्र पर कितनों ने लगवाई वैक्सीन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि शुक्रवार को सिविल अस्पताल में 486, एमसीएच में 210, बौंदकलां में 240, अचीना में 180, इमलोटा में 250, रानीला में 110, सांवड़ में 218, झोझूकलां में 10, बलकरा में 154, संतोकपुरा में 150, मानकावास में 60, माई कलां में 40, गोपी में 269, बाढड़ा में 240, हड़ौदी में 242, कादमा में 214 और छपार में 225 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
------------
वर्जन::
शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई हैं जबकि 32 नए केस मिले हैं। शुक्रवार को 18 सेशन लगाकर 3298 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज भी दी गई हैं।
डॉक्टर सुदर्शन पंवार, सीएमओ, चरखी दादरी
--------------
फोटो 30
कोरोना जांच के लिए सिविल अस्पताल में सैंपल देते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed