फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tribute paid to Savitri Devi on her death anniversary

Charkhi Dadri News: पुण्यतिथि पर सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि

Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 12 May 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Savitri Devi on her death anniversary
चरखी दादरी स्थित मनीषा सांगवान के आवास पर पहुंचे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
चरखी दादरी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री डॉ. मनीषा सांगवान की सास सावित्री देवी की तीसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें रोहतक लोकसभा से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कार्यक्रम में शिरकत की। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सावित्री देवी का जीवन आज की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने हर परिस्थिति में खुद को स्थापित किया और छोटे से गांव में रहने के बावजूद भी बच्चों को काबिल बनाया।
विज्ञापन

डॉ. मनीषा सांगवान ने कहा कि उनकी सास सावित्री देवी हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती रहती थीं। उनका मानना था कि मेहनत के बलबूते हर व्यक्ति अपना मुकाम हासिल कर सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व विधायक राव दानसिंह, पूर्व विधायक सोमबीर श्योराण, पूर्व विधायक रणबीर मंदोला, पूर्व विधायक रघबीर सिंह छिल्लर, हरदीप चहल, ढिल्लू मास्टर, भूपेंद्र सरपंच चरखी, बलराज फोगाट, सुरेंद्र सरपंच व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुण्यतिथि पर राजेश्वरी पॉल को दी श्रद्धांजलि

चरखी दादरी। शहर स्थित एपीजे सरस्वती कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय की प्रोफेसर सुषमा बरलिया की माताजी स्वर्गीय राजेश्वरी पॉल की 13वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य स्नेहलता ने राजेश्वरी पॉल के चित्र के सामने दीपक जलाकर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भजन, कीर्तन प्रस्तुत किया और पुण्यतिथि पर उनको नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed