फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tribute paid to martyred soldiers

Charkhi Dadri News: पूर्व सैनिक ने 100 किलोमीटर दौड़ लगा लोंगेवाला लड़ाई में शहीद हुए सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Wed, 18 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 18 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to martyred soldiers
विजेता श्रीपाल यादव पदक के साथ।
चरखी दादरी। गांव पैतावास खुर्द निवासी पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव ने राजस्थान के थार रेगिस्तान में आयोजित बॉर्डर 100 अल्ट्रा-मैराथन में भाग लिया। उन्होंने 100 किलोमीटर दौड़ में बाजी मारते हुए अपनी असाधारण साहस और सहनशक्ति का परिचय देते हुए लोंगेवाला की ऐतिहासिक लड़ाई में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रीपाल यादव ने बताया कि बॉर्डर 100 अल्ट्रा-मैराथन जैसलमेर से शुरू होकर भारत-पाक सीमा तक पूरी होती है यह न केवल शारीरिक चुनौती है बल्कि यह भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान की याद दिलाने का भी एक सशक्त तरीका है। यह दौड़ लोंगेवाला की लड़ाई के शहीद सैनिकों की याद में आयोजित की जाती है जिन्होंने अपनी जान की बाजी लगाकर दुश्मन के हमले को नाकाम किया था। श्रीपाल यादव ने बताया कि जैसलमेर की ठंडी रात में 40 किलोमीटर की दूरी उन्होंने टी-शर्ट पहनकर पूरी की।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक श्रीपाल यादव की यह जीत न केवल उनके व्यक्तिगत साहस का प्रतीक है बल्कि यह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी में संकल्प और मेहनत हो, तो वह किसी भी चुनौती को पार कर सकता है। हमें जीवन में साहस, समर्पण और कठिन परिश्रम के आदर्शों को अपनाना चाहिए ताकि अपने देश और समाज के लिए कुछ महान कार्य कर सकें। उनकी यह सफलता लोंगेवाला के वीर सैनिकों की वीरता की सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed