{"_id":"6aa5a01b9abb128d4407e6b7","slug":"sp-inspects-baundkalan-police-station-issues-instructions-for-the-speedy-disposal-of-pending-complaints-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160264-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: एसपी ने थाना बौंदकलां का किया निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: एसपी ने थाना बौंदकलां का किया निरीक्षण, लंबित शिकायतों के त्वरित निपटारे के दिए निर्देश
Sun, 13 Sep 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने शनिवार को थाना बौंद कलां का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपराधिक रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने लंबित शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया। उन्होंने आपराधिक रिकॉर्ड और लंबित मामलों की जानकारी ली, साथ ही फाइलों व रजिस्टरों के व्यवस्थित रखरखाव पर जोर दिया। लोगेश कुमार ने स्पष्ट किया कि रिकॉर्ड के रखरखाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने पुलिस कर्मचारियों के बैरक, मेस और स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों से बातचीत कर उनके रहन-सहन और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
अनुसंधान अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने शिकायतों के समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने संगीन अपराधों में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अदालती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।