फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Yogesh Kumar finished first in the men's marathon

Charkhi Dadri News: पुरुष मैराथन में योगेश कुमार रहे प्रथम

Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 13 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Yogesh Kumar finished first in the men's marathon
चरखी दादरी। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के निर्देश पर जनता महाविद्यालय में रेड रिबन मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में दादरी एपीजे महाविद्यालय, जनता महाविद्यालय और चार आईटीआई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। पुरुष वर्ग की मैराथन में योगेश कुमार ने पहला, अमन कुमार ने दूसरा और यीशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में कविता प्रथम, अमिता द्वितीय और समीक्षा तृतीय रहीं। जनता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य सुरेश कुमार और दादरी सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर अमन ने विजेता प्रतिभागियों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। डिप्टी सिविल सर्जन राहुल अरोड़ा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों की शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का विकास करती हैं।
विज्ञापन

एड्स जागरूकता पर जोर : जनता महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस काउंसलर हेमलता और सुरेंद्र ने मैराथन के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आईसीटीसी काउंसलर सुमन देवी और संजय भार्गव ने विद्यार्थियों को एड्स की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चरखी दादरी सिविल हॉस्पिटल में मुफ्त एड्स जांच उपलब्ध है, जिसकी रिपोर्ट गोपनीय रखी जाती है। यह पहल युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed