{"_id":"6aa59f005cee552b4f01f3f6","slug":"153-vehicles-were-checked-at-the-imlota-checkpoint-and-challans-were-issued-to-40-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160266-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: इमलोटा नाके पर 153 वाहन जांचे गए, 40 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: इमलोटा नाके पर 153 वाहन जांचे गए, 40 के काटे चालान
Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने 11/12 सितंबर की रात जिले की सीमाओं पर विशेष अंतरराज्यीय नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 153 वाहनों की जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 40 चालान किए गए। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों की जिले में घुसपैठ रोकना तथा कानून-व्यवस्था मजबूत करना था।
यह अभियान पुलिस महानिदेशक, हरियाणा के निर्देशों पर दादरी-झज्जर रोड स्थित इमलोटा नाके पर चला। डीएसपी साहिल ढिल्लों ने अभियान की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में कमांडो दस्ते सहित 24 पुलिसकर्मियों की टीम पूरी रात नाके पर तैनात रही।
टीम ने जिले में प्रवेश करने और बाहर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई। पुलिस उपाधीक्षक साहिल ढिल्लों ने कहा कि सीमाओं पर प्रभावी निगरानी अपराध नियंत्रण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी चेकिंग आगे भी जारी रहेगी। संवाद