{"_id":"6ac7d2900b9cbebbf5026737","slug":"to-ensure-no-eligible-voter-is-left-out-the-hearing-on-the-notice-will-take-place-today-as-well-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1011-161370-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कोई भी योग्य मतदाता छूट न पाए इसलिए आज भी होगी नोटिस पर सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कोई भी योग्य मतदाता छूट न पाए इसलिए आज भी होगी नोटिस पर सुनवाई
Thu, 08 Oct 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिला में लगाए गए विशेष शिविर में 42 लंबित मामलों की सुनवाई की गई। नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं से निर्धारित तिथि पर सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की गई है।
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। जिले में कुल 50533 नोटिस जनरेट किए हैं जिनमें से 3247 सुनवाई मामले लंबित हैं। कुल लंबित मामलों का प्रतिशत 6.43 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि नोटिस की सुनवाई समय पर समाप्त करने के लिए 9 अक्तूबर तक ऐसे मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर व घर-घर सर्वे के दौरान दस्तावेज प्राप्त करेंगे, जहां पर नोटिस प्राप्त होने पर अभी तक संबंधित मतदाताओं द्वारा आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं गए हैं।
विज्ञापन
सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील है जिन्होंने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवंबर को प्रकाशित होने वाले अंतिम मतदाता सूची में शामिल हो सकें।