फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Mahak secured the first position in the speech and poster-making competitions

Charkhi Dadri News: भाषण में साक्षी व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महक रही प्रथम

Thu, 08 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 08 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mahak secured the first position in the speech and poster-making competitions
बिरोहड़ राजकीय कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ की ओर से पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय डिजिटल युग में महिलाओं की आत्मनिर्भरता और नए अवसर रहा। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम, जिया द्वितीय व भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महक प्रथम, निकिता द्वितीय व स्वीटी तृतीय रहीं। पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, इंदू द्वितीय व निकिता तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में भारती प्रथम, सोविहा द्वितीय व सोनिया तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह व मंजू ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। आयोजन में महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रश्मि, डॉ. रीना, नीतू देवी, अंजना व मंजू का योगदान रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रशासनिक प्रभारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी प्राप्त हुआ। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दलवीर सिंह ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed