फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Three more accused arrested for outraging the dignity of the examination

परीक्षा की गरिमा भंग करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested for outraging the dignity of the examination
बौंदकलां। परीक्षा केंद्र के बाहर युवक के फोन में मिले प्रश्नपत्र और आंसर-की मामले में बौंदकलां थाना पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी बौंदकलां, सांवड़ व नीमली के रहने वाले हैं और उनके कब्जे से पुलिस ने तीन मोबाइल बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो मोबाइल बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को बारहवीं इतिहास का पेपर था। बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह के उड़नदस्ते को बौंदकलां के महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निरीक्षण के दौरान केंद्र के बाहर एक युवक के मोबाइल में प्रश्नपत्र और आंसर-की मिली थी। इस संबंध में बौंदकलां थाना पुलिस को केंद्र अधीक्षक की ओर से शिकायत दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने बौंदकलां निवासी योगेश और दीपक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल बरामद किए थे। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने अब इस मामले में बौंदकलां निवासी सुमित, सांवड़ निवासी धीरज और निमली निवासी रोहित को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भी फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed