फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There was a close contest between Chirag and Ashish

Charkhi Dadri News: चिराग व आशीष के बीच बराबरी का रहा मुकाबला

Fri, 20 Mar 2026 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
There was a close contest between Chirag and Ashish
कुश्ती दंगल में पहलवानों को सम्मानित करते हुए समाजसेवी महादेव बलाली। - फोटो : 1
बाढड़ा। गांव तिवाला स्थित दादी मसानी धाम में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र व दूरदराज से आए पहलवानों व खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिला। दंगल में प्रथम स्थान के लिए पहलवान चिराग मिर्चपुर और आशीष गोधड़ी के बीच कुश्ती लड़ी गई। दोनों के बीच मुकाबला बराबर रहा। दूसरे स्थान की कुश्ती में रामधन झामरी और मंजीत बहादुरगढ़ के बीच भी मुकाबला बराबर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे समाजसेवी महादेव बलाली ने कहा कि कुश्ती खेल में जिला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है। जिले से कई पहलवान विश्व स्तर पर प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि दादी मसानी की क्षेत्र के लोगों में आस्था और मान्यता है। ऐसे धार्मिक स्थलों पर खेल प्रतियोगिताएं करवाने से खिलाड़ियों में अच्छे संस्कार विकसित होते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं हरियाणवी संस्कृति की पहचान हैं। खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाती हैं बल्कि आपसी भाईचारे को भी बढ़ावा देती हैं। इस दौरान विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पार्षद रविंद्र चरखी, सरपंच अनिल तिवाला, कन्नी प्रधान सूरजभान सांगवान, सचिव सुरेंद्र, सरपंच विकास, हनुमान, मास्टर सुनील तिवाला, कोच सज्जन मंदोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed