फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   There are immense employment opportunities in sports as well; students can become self-reliant

Charkhi Dadri News: खेलों में भी रोजगार की अपार संभावनाएं, विद्यार्थी बन सकते हैं आत्मनिर्भर

Thu, 27 Aug 2026 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
There are immense employment opportunities in sports as well; students can become self-reliant
कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : 1
चरखी दादरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी में आयोजित उद्यमिता पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को खेल व्यवसाय एवं खेलों के माध्यम से रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खेल क्षेत्र में उद्यमिता की बढ़ती संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में खेल केवल शारीरिक गतिविधि तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि यह व्यवसाय और रोजगार का एक बड़ा क्षेत्र बनकर उभरे हैं। विद्यार्थियों के लिए खेल प्रशिक्षण केंद्र, फिटनेस सेंटर, स्पोर्ट्स अकादमी तथा खेल उपकरणों के व्यवसाय जैसे क्षेत्रों में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में डॉ. कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया। डॉ. सुभाष ने भी कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी में माई भारत पोर्टल के अंतर्गत आयोजित खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का महाविद्यालय में सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसे विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के विद्यार्थियों और एनएसएस स्वयंसेवकों ने प्रधानमंत्री के संदेश को गंभीरता से सुना व अपने जीवन में खेलों को अपनाने और उनके बताए विचारों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed