{"_id":"689b7978a3b784ebd10c9c6b","slug":"theft-in-close-house-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-142589-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बंद मकान के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी और गहने चुराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बंद मकान के ताले तोड़कर 30 हजार की नकदी और गहने चुराए
Tue, 12 Aug 2025 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 12 Aug 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
- झोझूकलां निवासी कबाड़ी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। कस्बा स्थित एक बंद मकान के ताले चटकाकर चोर ने 30 हजार की नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह कबाड़ी का काम करता है। गांव के राजकीय स्कूल के समीप उसका मकान व दुकान है। वह किसी काम से परिवार समेत महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली गया था। जाने से पहले घर को ठीक से लॉक किया था। लौटने पर उसे मुख्य गेट व कमरों के ताले टूटे मिले।
जब उसने अंदर जाकर अलमारी व संदूक की जांच की तो 30 हजार की नकदी समेत गहने चोरी मिले। उसने शिकायत में बताया कि पास लगे संस्थानों के सीसीटीवी का फुटेज देखने के बाद उसे गांव निवासी एक व्यक्ति पर चोरी का संदेह है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।