फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   The air of the district turned from bad to very bad...

Charkhi Dadri News: खराब से बेहद खराब हुई जिले की हवा...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
The air of the district turned from bad to very bad...
रेलवे ट्रैक से गुजरती ट्रेन और छाया स्मॉग।
चरखी दादरी। जिले में वीरवार को भी हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई। प्रदूषण का औसतन स्तर 309 एक्यूआई दर्ज किया गया जबकि अधिकतम स्तर 359 एक्यूआई तक पहुंचा। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से आसमान में स्मॉग की परत छाई रही जबकि आंखों में जलन की शिकायत भी रही।
विज्ञापन

दादरी जिले में इस साल पराली जलाने का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन बावजूद इसके पिछले चार दिनों से हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के एसडीओ नवनीत भारद्वाज के अनुसार प्रदूषण मापी यंत्र शहर के लघु सचिवालय में लगा है और इस समय शहर की कई सड़कों पर धूल है जो प्रदूषण के बढ़े स्तर का कारण है। इसके अलावा वाहनों की संख्या, कचरा जलाना आदि भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण माने जा रहे हैं। एसडीओ का कहना है कि दादरी में मौसम शुष्क रहना भी प्रदूषण का स्तर बढ़ने का कारण है।
विज्ञापन

बुधवार की बात करें तो जिले में प्रदूषण का अधिकतम स्तर 500 एक्यूआई तक पहुंचा था। हालांकि औसतन स्तर कम होने से हवा की गुणवत्ता खराब रही थी। वीरवार की बात करें तो प्रदूषण अधिकतम स्तर पर 359 एक्यूआई तक पहुंचा जबकि न्यूनतम स्तर 167 एक्यूआई रहा। वीरवार को हवा की गुणवत्ता खराब से बेहद खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हवा चलने या बारिश होने पर छटेगा स्मॉग
प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार हवा चलने या फिर बूंदाबांदी होने से स्मॉग छट जाएगा और इससे जिले में प्रदूषण का स्तर नीचे आएगा।

300 क्रशरों के संचालन पर आज से लगेगी रोक

ग्रेप की तीसरी स्टेज लागू हो गई है और इसके चलते दादरी जिले में करीब 300 क्रशरों का संचालन शुक्रवार से बंद हो जाएगा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ नवनीत कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ईंट-भट्ठे जिले में पहले से बंद है जबकि शुक्रवार से प्रदूषण का स्तर बढ़ाने वाली अन्य गतिविधियां बंद करवा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed