फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Tender process for reconstruction of Dadri-Kanina MDR is complete, work will start soon

Charkhi Dadri News: दादरी-कनीना एमडीआर के पुनर्निर्माण की टेंडर प्रक्रिया चढ़ी सिरे, जल्द शुरू होगा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tender process for reconstruction of Dadri-Kanina MDR is complete, work will start soon
दादरी-चिड़िया मुख्यमार्ग जिसका पुनर्निर्माण होना है। 
चरखी दादरी। दादरी-कनीना एमडीआर (मुख्य जिला सड़क ) का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। 25 करोड़ 95 लाख की लागत से 18.02 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इससे दादरी जिले से कनीना पहुंचने की डगर आसान होगी। प्रतिदिन करीब 10 हजार वाहन चालकों को लाभ होगा।
विज्ञापन




सड़क का पुनर्निर्माण शुरू कराने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर फाइल अंतिम स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री कमेटी के पास भेज दी है। जल्द ही कमेटी की ओर से हरी झंडी मिलने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की योजना के अनुसार दादरी-कनीना मुख्य मार्ग को गांव कपूरी तक फोरलेन बनाया जाएगा। ताकि, अनाज मंडी में फसल बिक्री के दौरान लगने वाली वाहनों की भीड़ कम हो सके। वहीं, इसके अलावा गांव कपूरी से आगे तक सड़क की चौड़ाई 10 मीटर होगी। मुख्य सड़क होने के चलते यहां से तीन जिलों में आने-जाने के लिए वाहन गुजरते हैं। वहीं, सड़क का निर्माण होने से करीब छह गांवों के ग्रामीणों के जिला मुख्यालय पहुंचने की डगर भी आसान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- निर्माण से पहले उखाड़ी जाएगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़क का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ऊपरी परत के अलावा नीचे दबाई जाने वाली रोड़ियों को उखाड़ा जाएगा। इसके बदले में नई सामग्री डाली जाएगी। ताकि, सड़क लंबे समय तक वाहनों का भार झेल सके।



- इन तीन जिलों में आने-जाने के लिए गुजरते हैं वाहन



इस मुख्य सड़क से दादरी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ जिले में आने-जाने वाले प्रतिदिन करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं। लंबे समय से सड़क जर्जर होने के चलते वाहन चालकों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा था। वहीं, सड़क पुनर्निर्माण की योजना पिछले करीब दो साल से ठंडे बस्ते में थी।



- जिले के इन गांवों को होगा फायदा



सड़क का पुनर्निर्माण होने से जिले के गांव रामनगर, मौड़ी, मकड़ाना, मकड़ानी, बलकरा, चिड़िया, दूधवा के लोगों को लाभ होगा। उन्हें दादरी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए गड्ढे नहीं झेलने पड़ेंगे और आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।

- फसल खरीद के दौरान लग जाता है लंबा जाम

दादरी दक्षिण हरियाणा की एकमात्र तिलहन मंडी है। खरीद सीजन में यहां चालीस हजार से अधिक किसान पहुंचते हैं। उस दौरान दादरी-कनीना मुख्य मार्ग पर मंडी के दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। फोरलेन सड़क का निर्माण होने से यह समस्या भी खत्म होगी।


वर्सन:


दादरी-चिड़िया मार्ग के पुनर्निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। टेंडर राशि की मंजूरी के लिए फाइल मुख्यमंत्री कमेटी के पास भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।

-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed