फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Swaraj Party will contest all seats in Haryana -Yogendra

सत्ता परिवर्तन के लिए स्वराज इंडिया पार्टी सभी सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार : योगेंद्र

Fri, 06 Sep 2019 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Swaraj Party will contest all seats in Haryana -Yogendra
प्रेसवार्ता को संबोधित करते स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव। - फोटो : CharkhiDadri
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में स्वराज इंडिया पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल जन आशीर्वाद यात्रा करने में मशगूल हैं। यह बात स्वराज इंडिया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने वीरवार को चरखी दादरी में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को फसल का सही दाम नहीं दे पाई। वहीं युवाओं को रोजगार और महिलाओं को सम्मान नहीं दिया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि हरियाणा में एक नया विकल्प देने के लिए स्वराज इंडिया ने एक तिहाई युवाओं और एक तिहाई महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है। इसके तहत पार्टी ने अब तक 18 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें पांच महिलाएं और सात युवा हैं।
विज्ञापन

गोदारा ने बताया कि गन्नौर के स्वराज इंडिया प्रत्याशी की उम्मीदवारी इसलिए रद्द कर दी गई, क्योंकि वो चुनावों में शराब बांटने की योजना बना रही थी। स्वराज इंडिया के प्रदेश महासचिव दीपक लांबा ने बताया कि जनसरोकार अभियान की शुरुआत एक सितंबर को गुरुग्राम से हुई है। प्रदेश के 13 जिलों से होते हुए यात्रा का समापन नौ सितंबर को करनाल में होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा के अंतिम दिन योगेंद्र यादव ने मनोहर लाल को बेरोजगारी के सवाल पर खुली बहस के लिए आमंत्रित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अनुपम ने कहा कि हरियाणा में आज बेरोजगारी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed