फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   sub committe made for swamidyal 2 day function

Charkhi Dadri News: बाबा स्वामी दयाल के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव के लिए सब कमेटियां गठित

Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 11 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
sub committe made for swamidyal 2 day function
बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित बैठक में गण्यमान्य लोग। स्रोत: विज्ञप्ति
फोटो 14
विज्ञापन

बाबा स्वामी दयाल धाम पर आयोजित बैठक में गण्यमान्य लोग। स्रोत : विज्ञप्ति
- फोगाट खाप प्रधान की अध्यक्षता में सोमवार को धाम परिसर में आयोजित हुई बैठक, शहर के पांचों पानों के प्रधान रहे मौजूद


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बाबा स्वामी दयाल धाम पर 15 अगस्त को जागरण और 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेला आयोजित किया जाएगा। तैयारियों के लिए सोमवार को सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इसमें बाबा स्वामी दयाल धाम एवं जनकल्याण समिति, खाप फोगाट के सभी पदाधिकारी और दादरी के पांचों पानों के प्रधान उपस्थित रहे।
खाप प्रधान सुरेश फोगाट और सचिव कुलदीप फोगाट ने बताया कि इस मेले में न केवल दादरी शहर व आसपास के गांवों की छत्तीस बिरादरी के लोग शिरकत करेंगे, बल्कि, अन्य प्रदेशों से भी सैकड़ों श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर मन्नतें मांगने पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन के लिए सब-कमेटियों का गठन किया गया है, जो सफाई, अनुशासन, चाय-पानी, बाहरी श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की व्यवस्था और प्रसाद वितरण जैसे कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन


सुरेश फोगाट ने बताया कि सफाई के लिए नगर परिषद, सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक और प्राथमिक चिकित्सा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। ताकि, गर्मी और भीड़ के बीच श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में रामकुमार फोगाट, कला सिंह, देवेंद्र सिंह (लीला), राजबीर सिंह, सोमबीर मोड़ी, बलबीर सिंह, भगत सिंह, राजेंद्र प्रधान, धर्मबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed