Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Students were made aware of cybersecurity and women's rights

Charkhi Dadri News: विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Fri, 20 Nov 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 20 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of cybersecurity and women's rights
विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जनता कॉलेज में आयोजित युवा महोत्सव के दौरान वीरवार को जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल और दुर्गा शक्ति की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के एएसआई राहुल फोगाट ने विद्यार्थियों को नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन बर्बाद नहीं करता बल्कि पूरे परिवार और समाज की प्रगति को प्रभावित करता है। युवाओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन या गलत संगत में आकर नशे की ओर कदम नहीं बढ़ाने चाहिए।
विज्ञापन

अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों में लगाकर जीवन में सफलता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने आसपास नशे की बिक्री या तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने का आह्वान किया। टीम ने ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, फर्जी लोन एप, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के तरीकों और सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में बताया। टीम ने आपातकालीन सहायता के लिए डायल-112 और महिला हेल्पलाइन 1091 की जानकारी दी। छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप डाउनलोड करने और किसी भी परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed