फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   star rating of police stations

Charkhi Dadri News: अपराध की रोकथाम और अनुसंधान जांच की गुणवत्ता के आधार पर पुलिस थानों को मिलेगी स्टार रेटिंग

Sat, 28 Dec 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
star rating of police stations
अपराध समीक्षा बैठक में मौजूद एसपी अर्श वर्मा, ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला, तीनों डीएसपी और थ
- शुक्रवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अर्श वर्मा ने तीनों डीएसपी और थाना प्रभारियों को दी जानकारी, लंबित मामलों का जल्द निपटान और नशा तस्करों पर कार्रवाई करने के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। अब जिले में स्थित पुलिस थानों का भी निरीक्षण होगा और इसके आधार पर स्टार रेटिंग दी जाएगी। रेटिंग का आधार थाने के निरीक्षण के दौरान पाई गई व्यवस्था होगी। यह जानकारी शुक्रवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अर्श वर्मा ने सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को दी। एसपी ने इसके मद्देनजर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अपराध समीक्षा बैठक में जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर मंथन हुआ। एसपी अर्श वर्मा ने लंबित अनट्रेस मामलों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समयावधि में निपटारा करें। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमें बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य करना है। अपराध की रोकथाम और जांच की गुणवत्ता के आधार पर पुलिस थानों को स्टार रेटिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यालय और थानों में आने वाली शिकायतों का समयावधि में निपटारा करें। शिकायतकर्ता को थाना क्षेत्र के आधार पर इधर-उधर न घुमाएं। अगर किसी शिकायतकर्ता को थाने से चौकी या किसी अन्य थाने में भेजा जाएगा तो संबंधित पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होगी। फीडबैक सेल के माध्यम से पुलिस के पास आने वाली शिकायतों की निगरानी की जा रही है। सभी अपने थाना क्षेत्र के गांवों व वार्डों को नशामुक्त बनाने के लिए मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करें। बैठक में ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला, डीएसपी धीरज, नरेंद्र सिंह व सुभाषचंद्र भी मौजूद रहे।
- सेफ सिटी कैंपेन के तहत मनचलों पर होगी कारवाई
एसपी ने कहा कि जिले में सेफ सिटी कैंपेन के तहत महिला सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। महिला सुरक्षा को लेकर संवेदनशील स्थानों के हॉट स्पॉट और हॉट रूट चिह्नित किए गए हैं। यहां लगातार पुलिस की गश्त हो और महिला पुलिस कर्मियों की ओर से निगरानी जारी रखी जाए। डायल 112 की ट्रिप मॉनीटरिंग सेवा के बारे में महिलाओं को जागरूक करें।

- पकड़े गए बेल जंपर्स की ली जानकारी
एसपी ने थाना प्रबंधकों से पीओ, बेल जंपर को पकड़ने के लिए चलाए गए अभियान को लेकर पूछताछ भी की। उन्होंने पकड़े गए पीओ, बेल जंपर की जानकारी ली और अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसपी ने इसके अलावा जुआ, सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार, नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश भी दिया।


- राइडर-पीसीआर को दिए प्रभावी गश्त करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रबंधकों को निर्देश दिए कि पीसीआर व राइडर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अलर्ट रहकर गश्त करने और आपराधिक गतिविधि के बारे में तुरंत सूचना देने काे कहा जाए। ड्यूटी के दौरान बैंक, एटीएम, सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों की विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने बेहतर ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।

फोटो 11
अपराध समीक्षा बैठक में मौजूद एसपी अर्श वर्मा, ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला, तीनों डीएसपी और थाना प्रबंधक। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed