{"_id":"6609ca814e5d2e62590c5976","slug":"sports-competition-organized-in-the-grounds-of-ved-mandir-pandawan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-115626-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दौड़ में कुलदीप, साहिल, शिवा, संदीप और यज्ञदीप बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दौड़ में कुलदीप, साहिल, शिवा, संदीप और यज्ञदीप बने विजेता
Mon, 01 Apr 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्वहित साधना न्यास की ओर से आर्यसमाज वेद मंदिर पांडवान के मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्वामी सच्चिदानंद के सानिध्य में आर्यवीर दल शाखा के युवाओं ने विभिन्न आयु वर्गों में हुई दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। इनमें कुलदीप, साहिल, शिवा, संदीप और यज्ञदीप विजेता बने।
राहुल आर्य, सोमवीर, बलबीर आर्य और सत्यपाल आर्य रेफरी रहे। सत्यपाल आर्य ने बताया कि 200 मीटर दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग में कुलदीप, साहिल, शिवा, संदीप, यज्ञदीप प्रथम रहे। नितिन, संजीव, संजीत, मोहित, लोकेश द्वितीय, साहिल, मोहित, पंकज, योगेश, निखिल तृतीय रहे।
लड़कियों की दौड़ में तमन्ना, तेजू प्रथम, साक्षी, कंचन द्वितीय, मन्नू तृतीय रहीं। लड़कों की लंबीकूद में हिमांशु, संजीव, शिवा, संदीप, लोकेश प्रथम, कुलदीप, साहिल, सुखवीर, मोहित, यज्ञदीप द्वितीय रहे। नितिन, मोहित, मंजीत, वरुण, जयंत तृतीय रहे।
विज्ञापन
आर्यवीर दल के जिला संचालक एवं सर्वहित साधना न्यास के अध्यक्ष स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि अच्छा जीवन जीने के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना बहुत जरूरी है। अंत में स्वामी सच्चिदानंद, सत्यपाल आर्य, राहुल आर्य, बलबीर आर्य, सोमवीर आदि ने विजेता प्रतिभागियों को स्टेशनरी का सामान भेंट कर सम्मानित किया।
- रस्साकशी स्पर्धा के ये रहे परिणाम
रस्साकश प्रतियोगिता के एक समूह में हिमांशु, मोहित, शिवकुमार, संजीत, साहिल, निखिल और दूसरे समूह में योगेश, यज्ञदीप, पीयूष, शिवा सुखवीर, अंश की टीम जीती।