फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   24-hour power supply launched in 93 villages; 'Jagmag Yojana' work completed in 136 villages over three years

Charkhi Dadri News: 93 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू, तीन साल में 136 गांवों में जगमग योजना कार्य पूरा

Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
24-hour power supply launched in 93 villages; 'Jagmag Yojana' work completed in 136 villages over three years
चरखी दादरी। जिले में जगमग योजना में शामिल 159 गांवों में से 136 गांवों में काम पूरा हो गया है। इनमें से 93 गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शेष 23 गांवों में योजना के तहत काम चल रहा है। जिसके तहत कहीं पोल लगे हैं तो कहीं केबल लग चुकी हैं।
विज्ञापन

23 गांवों में नये पोल व केबल लगाने का काम पूरा नहीं हो सका है। बिजली निगम की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की योजना है। शुरुआत में इन योजना के तहत गांवों में बिजली निगम अधिकतम 16 घंटे तक बिजली की आपूर्ति कर रहा है। बिजली निगम लाइन लॉस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सजगता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक छापामारी की जा रही है। बिजली चोरों पर मोटा जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लॉस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे सभी गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जाना है।
विज्ञापन

168 ग्राम पंचायतों को योजना में किया शामिल
बिजली निगम ने म्हारा गांव-जगमग गांव योजना से पूरे जिले को जोड़ कर रखा है। इसके तहत जिले की सभी 168 ग्राम पंचायतों को इस योजना में शामिल किया गया है। योजना पूरी होने के बाद सभी गांवों में 24 घंटे बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है जिससे लाइन लॉस ज्यादा बढ़ जाता है इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति हुई शुरू
गांव फतेहगढ़, साहुवास, भैरवी, भागवी, कंहेटी, सरुपगढ़, मकड़ानी, मकड़ाना, मौड़ी, रामनगर, बलकरा, मंदोला, मंदोली, दूधवा, छिल्लर, चंदेनी, माईकलां, ऊण, चांगरोड़, नौरंगाबास, तिवाला, शीशवाला, रामपुरा, मैहड़ा, नरसिंहवास, सारंगपुर, पांडवान, बिंद्रावन, बिलावल, अटेला कलां, अटेला खुर्द, बिरही कलां, बिरही खुर्द, अचीना, रानीला, बास, बौंदकलां, रणकोली, सौंप, कासनी, बेरला, जेवली, जगरामबास, लाड, भांडवा, नांधा, धनासरी, पंचगांव, बाढड़ा, हंसावास, काकड़ोली आदि में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
23 गांव में पूरा नहीं हुआ काम
शेष 23 गांवों में काम पूरा नहीं हो सका है। इन गांवों में पोल व तार लगाने का काम भी अधूरा है। गांव सांवड़ में आज तक इस योजना के तहत काम ही शुरू नहीं हो सका है। अभी योजना पूरी होने में करीब छह माह का समय और लग सकता है। योजना पर 2022 में काम शुरू हुआ था। गांवों में लाइन लॉस 60 से 70 प्रतिशत बना हुआ था अब यह घटकर 30 से 40 प्रतिशत के बीच बना हुआ है।

वर्जन
जगमग योजना के तहत 93 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शेष गांवों में जल्द ही योजना का काम पूरा कर लिया जाएगा। ग्रामीणों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। लाइन लॉस भी कम होगा।
-कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed