{"_id":"679bc89efc3ced4165067494","slug":"sp-review-of-crime-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-130863-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मामलों का जल्द निपटारा कराएं एसएचओ : अर्श वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मामलों का जल्द निपटारा कराएं एसएचओ : अर्श वर्मा
Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
- जिला पुलिस अधीक्षक ने वीरवार को अपने कार्यालय में ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एसपी अर्श वर्मा ने वीरवार को अपने कार्यालय में पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इसमें जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों समेत सीआईए व स्पेशल स्टाफ प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में जिले में घटित अपराधों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
एसपी अर्श वर्मा ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस की छवि बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है। सभी ध्यान रखें कि शिकायतकर्ता से मधुर व्यवहार हो और अपराध की रोकथाम व जांच की गुणवत्ता में और अधिक सुधार करें। इसके अलावा लंबित अभियोगों का जल्द से जल्द निपटारा करें। क्राइम करप्शन पर जीरो टोलरेंस की नीति हर हाल में सुनिश्चित करें।
इसके अलावा, एससी/एसटी, संगीन अपराध, आर्थिक ठगी के मामलों में भी जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने महिला विरुद्ध शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई करने का आदेश भी दिया। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने हॉट स्पॉट की जानकारी ली। इन स्थानों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की। वहीं, डायल 112 की ट्रिप मॉनीटरिंग सेवा के लिए ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नशामुक्ति अभियान के तहत उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांव-गांव जाकर लोगों के सामने नशे के दुष्प्रभाव बताने के निर्देश दिए। वहीं, अपराध संभावित क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा गश्त करने व अवैध शराब और हथियार तस्करों पर पैनी नजर रखते हुए ठोस कार्रवाई करने के लिए कहा।
बैठक में ट्रेनी आईपीएस दिव्यांशी सिंगला, उप पुलिस अधीक्षक धीरज कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश यादव आदि मौजूद रहे।
फोटो 42
अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते एसपी अर्श वर्मा। स्रोत : पुलिस विभाग