{"_id":"65a973d1cd9e182cbd0f68d0","slug":"smo-submits-investigation-report-to-cmo-in-case-of-taking-money-from-patient-charkhidadri-news-c-126-1-cdr1001-12319-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मरीज से रुपये लेने के मामले में एसएमओ ने सीएमओ को सौंपी जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मरीज से रुपये लेने के मामले में एसएमओ ने सीएमओ को सौंपी जांच रिपोर्ट
Fri, 19 Jan 2024 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 19 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सिविल अस्पताल की लैब में सैंपल जांच के नाम पर मरीज से 500 रुपये लेने के मामले में एसएमओ ने अपनी जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को सौंप दी है। जल्द ही जांच रिपोर्ट का सीएमओ कार्यालय की ओर से अवलोकन किया जाएगा। तब तक स्थानीय अधिकारी कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो मामले के कुछ पहलुओं के लिए एक और कमेटी जांच कर सकती है।
बता दें कि 12 जनवरी को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सिविल अस्पताल की लैब में दबिश दी थी। उस दौरान टीम को यहां एक मरीज मिला था। उक्त मरीज ने बताया था कि आसुत जल संयंत्र खराब होने के चलते लैब में तैनात कर्मचारियों ने सैंपल जांच न होने की बात कही। इसके बाद उसका सैंपल लेकर निजी अस्पताल में जांच करवाने की बात कहकर उससे 500 रुपये ले लिए।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को इस मामले में स्वीपर और एलटी की भूमिका मिली थी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में टीम ने स्वीपर से 500 रुपये बरामद कर लिए थे। इसके बाद सीएमओ कार्यालय ने एसएमओ को जांच कर रिपोर्ट 5 दिन में सौंपने के निर्देश दिए थे। एसएमओ ने अपनी रिपोर्ट तैयार की सीएमओ कार्यालय में सौंप दी है।
विज्ञापन
एसएमओ से जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। यह रिपोर्ट गोपनीय है और इसके बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते।
डॉ. विनोद कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी