फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Skeletal of missing youth found, case of murder registered

Charkhi Dadri News: जोहड़ के पास मिला 17 दिन से लापता युवक का कंकाल, हत्या का केस दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Skeletal of missing youth found, case of murder registered
चरखी दादरी में कंकाल मिलने की सूचना के बाद रासीवास पहुंचे लोग।
चरखी दादरी। रासीवास निवासी 17 दिन से लापता युवक का कंकाल गांव के जोहड़ के पास मिला। कपड़ों के आधार पर कंकाल की शिनाख्त रासीवास निवासी संजय (40) के रूप में हुई है। उसकी मां भतेरी देवी की तहरीर पर सदर थाना पुलिस ने गुमशुदगी के केस को अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में तरमीम कर लिया है। सदर थाना पुलिस सोमवार को रोहतक पीजीआई में कंकाल का पोस्टमार्टम करवाएगी।
विज्ञापन

रासीवास निवासी संजय आठ फरवरी को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उस दिन उसकी मां भतेरी देवी शादी में शामिल होने गई थी। घर पर संजय अकेला था। रात करीब 11 बजे जब भतेरी देवी घर लौटी तो संजय लापता था। घर में फर्श पर खून बिखरा था। अनहोनी का अंदेशा होने पर भतेरी ने सदर थाना पुलिस को तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने नौ फरवरी को गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

रासीवास-नरसिंहवास रोड स्थित गंगलीदास मंदिर और जोहड़ के पास रविवार सुबह खोपड़ी, हड्डियां और कपड़े मिले। कपड़ों के आधार पर यह कंकाल आठ फरवरी से लापता संजय का होने की आशंका जताई गई। रासीवास के सरपंच ने रविवार सुबह 11:30 बजे सदर एसएचओ दिलबाग सिंह को घटना सूचना दी। इस आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर ने बताया कि पुलिस ने वहां से खोपड़ी, हड्डियां और कपड़े बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, संजय की मां भतेरी देवी ने उसके बेटे की हत्या का अंदेशा जताया। इस कारण पुलिस ने धारा 302 और शव को छिपाने संबंधी केस दर्ज कर लिया। डीएसपी विनोद शंकर भी मौके पर पहुंचे। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया।

- कुत्तों ने जोहड़ से निकालीं हड्डियां तो लगा पता
कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्या कर संजय का शव छिपाने की मंशा से उसे जोहड़ में फेंका गया। पुलिस ने शव के लिए ऊपर पत्थर भी डालने की आशंका जताई है। जोहड़ किनारे शव आने पर उसे कुत्तों ने नोच लिया। इससे बिखरी हड्डियां बाहर कुछ दूरी तक फैल गईं। तभी ग्रामीणों और पुलिस को इस हत्याकांड का पता चल पाया।

- मोटरों से खाली करवाया जोहड़, तलहटी में मिले बाल और चमड़ी
किनारे पर हड्डियां और कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने जोहड़ को खाली करवा दिया। करीब चार घंटे में जोहड़ से पानी की निकासी हो पाई और इसके बाद पुलिस को तलहटी से बाल और चमड़ी बरामद हुई। मौके पर काफी तादाद में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

- भतेरी देवी का इकलौता बेटा था संजय
रासीवास निवासी संजय अपनी मां भतेरी देवी का इकलौता बेटा था। वह शराब पीने का आदी बताया गया। उसके पिता की पहले मौत हो चुकी है जबकि संजय की बहन शादीशुदा है। भतेरी के पास जमीन तक नहीं है। उसका मकान भी खंडहरनुमा है।


संजय आठ फरवरी को घर से लापता हुआ था और रविवार को जोहड़ के पास उसके कपड़े और कंकाल मिला है। पहले पुलिस ने इस संबंध में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था जबकि अब अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। - विनोद शंकर, डीएसपी हेडक्वार्टर, दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed