फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Shabby sewer-drinking lines became people's necks

जर्जर सीवर-पेयजल लाइनें बनीं लोगों के गले की फांस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shabby sewer-drinking lines became people's necks
वार्ड 20 में सीवर ओवरफ्लो से गली में भरा दूषित पानी । - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वार्ड-20 के करीब पांच लोग मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। वार्ड वासियों के लिए पुरानी पेयजल व सीवर लाइनें गली की फांस बनी हुई हैं। वार्ड में एक तरफ सीवर व्यवस्था बेपटरी है तो दूसरी ओर दूषित व अनियमित पेयजल आपूर्ति से लोग परेशान हैं। निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्ड के लोग इन समस्याओं के समाधान की मांग प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनका कहना है कि वार्ड की समस्याओं को दूर करवाने के एजेंडे पर जो भी प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, उसके पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन

वार्ड 20 की छह गलियों में सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है जिसके चलते सीवर मैनहोल बैक मार रहे हैं और दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। ये वार्ड की मुख्य गलियां है जिनमें करीब 50 दुकानें व 100 घर हैं। दुकानदारों का कहना है कि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड की छह गलियों में नौ सीवर मैनहोल ओवर फ्लो होने से दुकानों के सामने दूषित पानी भरा हुआ है। वार्ड के लोगों का कहना है कि वो लंबे समय से वो खराब सीवर समस्या और दूषित पेयजल आपूर्ति की समस्या झेल रहे हैं। लोगों को पीने का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह से लीकेज है जिसके कारण दूषित पेयजल की घरों में आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, वार्ड की चार गलियां जर्जर पड़ी हुई है जिसके कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों व लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि कई बार गुहार लगाने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में हैं 1800 मतदाता -
वार्ड 20 में करीब 700 घर हैं और आबादी 5000 है। वार्ड में करीब 1800 मतदाता है। वार्ड में कुल 70 गलियां है जिनमें से चार जर्जर हो चुकी हैं और एक गली कच्ची पड़ी हुई है। इन गलियों में सीवर व पेयजल की समस्या भी कई माह से बनी हुई है।
- ये हैं वार्ड की समस्याएं
- सीवर ओवरफ्लो से गलियों में दूषित पानी भरा है।
- दूषित पेयजल आपूर्ति के चलते लोग परेशान हैं।
- वार्ड की कई गलियां जर्जर हैं जिससे आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं।
- ये हैं वार्ड के लोगों की मांग
- वार्ड में पुरानी पेयजल लाइन को ठीक किया जाए ।
- पुरानी सीवर लाइनों को बदला जाए ।
- जर्जर पड़ी गलियों को पुनर्निर्माण किया जाए
वार्ड से जुड़े मुख्य तथ्य -
- वार्ड में घर - 700
- वार्ड की आबादी - 5000
- वार्ड में मतदाता -1800
लोग बोले : लंबे समय से झेल रहे समस्याएं, अधिकारी नहीं कर पाए समाधान -
- वार्ड 20 की छह गलियों में सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई हैं, जिसके चलते सीवर मैनहोल बैक मार रहे हैं। दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कदम नही उठा रहा है।
- अनिल कुमार, वार्डवासी।
- लोगों को पीने का पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। पेयजल लाइन पुरानी होने के कारण कई जगह से लीकेज है जिसके कारण दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है और विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
- नेतराम, वार्डवासी।
- वार्ड में कुछ गली कच्ची पड़ी हैं और हवा के साथ धूल उड़कर घरों में आ रही है। बारिश के मौसम में तो यहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों व लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
- महावीर, वार्डवासी
- वार्ड की जर्जर गलियों की ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते लोग समस्याओं का समाना कर रहे हैं। कई बार गलियों के पुनर्निर्माण की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी है।

- अंगूरी देवी, वार्डवासी।
वर्जन
वार्ड की सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है और गलियों में दूषित पानी भर जाता है। मुझे अपने स्तर पर ही काम करना पड़ रहा है, जबकि जन स्वास्थ्य विभाग का सहयोग नहीं मिल रहा है। पेयजल समस्या कई दिनों से बनी है।
- रचना देवी, निवर्तमान पार्षद, वार्ड-20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed