{"_id":"61d9c8086a74c76e5a06ba11","slug":"sewer-system-stalled-in-six-streets-of-two-wards-anger-among-people-charkhidadri-news-hsr621576288","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वार्डों की छह गलियों में सीवर व्यवस्था ठप, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वार्डों की छह गलियों में सीवर व्यवस्था ठप, लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
चरखी दादरी।
वार्ड-10 और 13 में सीवर लाइन ब्लॉक होने से सीवर समस्या बनी हुई है। आगे निकासी न होने के कारण सीवर लाइनों का दूषित पानी मैनहोल से ओवरफ्लो कर गलियों में भरा हुआ है। दोनों वार्डों की छह गलियों में यह समस्या बनी हुई है जिसके चलते 200 घरों में रहने वाले 800 से अधिक लोग और राहगीर परेशानियों से दो-चार हो रहे हैं। दूसरी ओर पिछले करीब तीन माह से समस्या का समाधान न होने से वार्डवासियों में जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद भी अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
सैनीगंज व वार्ड 10 में पिछले तीन माह से सीवर लाइन ब्लॉक पड़ी हुई है। सीवर का दूषित पानी सड़क व गलियों में घरों के सामने भरा हुआ है। लोगों का कहना हैं कि गलियों में कई दिनों तक दूषित पानी भरा रहने के कारण इसमें मच्छर पनप रहें है और बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व विभाग के दो कर्मचारी आकर लकड़ी की फट्टी मारने की खानापूर्ति करके चले गए और स्थिति जस की तस बनी हुई है। लोगों ने बताया कि इन गलियों से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल भी गुजर नहीं सकते। उन्होंने कहा कि सीवर के दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है और यहां रहना भी मुश्किल हो गया है।
वार्डवासी सत्यनारायण नरेश, महेंद्र, सोमबीर, रामकुमार, नरेंद्र, सरजीत, अमीरचंद, सतीश, राजकुमार, विजेंद्र, राजबीर, हवासिंह ने कहा कि सीवर व्यवस्था को लेकर विभाग कतई गंभीर नही है और लोग दूषित पानी के कारण परेशानी झेल रहे हैं। उनका कहना है कि सीवर के दूषित भरा रहने के कारण गलियां टूट रही हैं और सरकार को आर्थिक नुकसान हो रहा है लेकिन विभाग व प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने हुए है । लोगों ने कहा कि उनके वार्ड में सीवरज व्यवस्था ठप होने के कारण बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने चेताते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे कड़े कदम उठाने को विवश होंगे।
विज्ञापन
लोग बोले: खानापूर्ति की बजाय स्थायी समाधान करे विभाग
- वार्ड में तीन माह से सीवर समस्या बनी हुई है और दूषित पानी गलियों में भरा हुआ है। विभाग ने ब्लॉक सीवर लाइन को अब तक नहीं खुलवाया है जिसके कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं।
मांगेराम, वार्ड 13
- सीवर का दूषित पानी सड़क व गलियों में घरों के सामने भरा हुआ है। गलियों में कई दिनों तक दूषित पानी भरा होने के कारण इसमें मच्छर पनप रहें है और लोगों में बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है।
सत्यवान, वार्ड 13
- बार-बार शिकायत के बाद पांच दिन पूर्व विभाग के दो कर्मचारी आकर लकड़ी की फट्टी से खनापूर्ति कर चले गए और स्थिति जस की तस बनी है। विभ्ज्योंाग को खानापूर्ति की बजाय स्थायी समाधान करना चाहिए।
कृष्ण कुमार, वार्ड 10
- सीवर का दूषित भरा होनें के कारण इन गलियों से दुपहिया वाहन तो दूर पैदल भी गुजर नहीं सकते। दूषित पानी के कारण यहां दुर्गंधमय वातावरण बना हुआ है और लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है।
बिजेंद्र सिंह, वार्ड 10
...........................
वर्जन::
वार्डों में जहां भी सीवर लाइन ब्लॉकेज की शिकायत है वहां कर्मचारी जाकर लाइन खोल रहे हैं। अगर वार्ड 10 व 13 में समस्या है तो जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा ।
जगदीशचंद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
.............